मंदिरों की नगरी मनासा में हुआ पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश,भक्तिमय हुआ वातावरण
28-05-2026 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)मंदिरों की नगरी मनासा आज उस समय भक्तिमय वातावरण से गूंज उठी, जब अर्हम योग प्रणेता एवं आचार्य संत शिरोमणि 108 विद्या सागर जी महाराज एवं आचार्य 108 समय सागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज का ससंघ नगर में मंगल प्रवेश हुआ। लगभग 10 वर्ष पश्चात महाराज श्री के पुनः मनासा आगमन से सकल जैन समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। महाराज श्री की आगवानी के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल द्वारा मंगल कलश के साथ भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने जयघोष एवं धर्ममय वातावरण के बीच महाराज श्री का अभिनंदन किया।मुनि संघ का मंगल प्रवेश नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वर्धमान जैन धर्मशाला पहुंचा, जहां महाराज श्री विराजमान हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के मुखारविंद से धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रेरणादायी प्रवचन हुए, जिनका लाभ सर्व समाज ने श्रद्धापूर्वक लिया। महाराज श्री ने धर्म, संयम, आत्मकल्याण एवं संस्कारों पर प्रकाश डालते हुए समाज को आध्यात्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।महाराज श्री के मनासा आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सर्व समाजजनों ने इसे मनासा नगरी का सौभाग्य बताया। उपरोक्त जानकारी दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्री शिखरचन्द जी गांधी द्वारा दी गई।


मनासा में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर गणपत होटल सील, लीलावती का मेडिकल बंद
27-05-2026 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)आज दिनांक 27 जून 2026 को नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार बुधवार को एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना के नेतृत्व में मनासा नगर के निजी चिकित्सालयों, होटलों एवं शॉपिंग मॉल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच दल में तहसीलदार, सीएमओ, विद्युत सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी व नगर परिषद के अधिकारी शामिल रहे।एसडीएम सुश्री किरण ने उत्तर जानकारी देते हुए बताया कि जांच दल द्वारा *गणपत होटल* में अस्वच्छता व गंदगी मिलने पर मावे का सैंपल लेकर *होटल सील* किया गया। *बालू होटल* में बिना लाइसेंस मावा निर्माण पर *5100 रुपये का स्पॉट फाइन* कर परिसर सील किया गया। *लीलावती हॉस्पिटल* का मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित पाए जाने पर *मौके पर बंद कर सील* किया गया। *गांधी सुपर स्टोर मार्ट* में एक्सपायरी फायर उपकरण मिले, जिन्हें बदलने के निर्देश दिए। *तुलसी किरण मार्ट* में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गई।एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने बताया कि प्रशासन के उक्त जांच दल ने चिरंजीवी हॉस्पिटल, नाकोड़ा लाइफलाइन, मनासा ग्लोबल हॉस्पिटल, एस.एल. पाटीदार हॉस्पिटल, माधवम हॉस्पिटल, मजेजी हॉस्पिटल, लीलावती हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।सभी अस्पतालों को फायर सेफ्टी उपकरण दुरुस्त करने व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने की कार्रवाई की मांग
21-05-2026 WhatsApp


मनासा।विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने थाना प्रभारी मनासा को लिखित आवेदन सौंपकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विधायक मारू द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 20 मई 2026 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सार्वजनिक मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृहमंत्री Amit Shah के लिए अमर्यादित एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि देश के सर्वोच्च नेतृत्व के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि इससे करोड़ों देशवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस प्रकार के बयान जानबूझकर देश के शीर्ष नेतृत्व की छवि धूमिल करने एवं समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने के उद्देश्य से दिए गए प्रतीत होते हैं, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राहुल गांधी के विरुद्ध उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक मंचों से इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का साहस न कर सके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भी मामले को लेकर रोष देखने को मिला तथा उन्होंने देश के शीर्ष नेतृत्व के सम्मान में कठोर कार्रवाई की मांग की।


रतन स्वीट्स एंड बेकरी को खोले जाने संबंधी सोशल मीडिया समाचार का खंडन
17-05-2026 WhatsApp

नीमच- सोशल मीडिया पर श्री रतन स्वीट्स एंड बेकरी, लायंस पार्क स्क्वेयर, सीआरपीएफ, नीमच के परिसर को खोलने एवं खाद्य अनुज्ञप्ति बहाल किए जाने संबंधी भ्रामक समाचार प्रसारित हो रहे हैं। *एसडीएम श्री संजीव साहू ने इसका खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि:* *दिनांक 15 मई 2026* को जिला प्रशासन की टीम द्वारा गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर श्री रतन स्वीट्स एंड बेकरी को *तत्काल प्रभाव से बंद किया गया था।* उक्त फर्म का *निर्माण, विक्रय एवं भंडारण कार्य पूरी तरह बंद है* तथा *खाद्य अनुज्ञप्ति भी निलंबित* है। *परिसर को खोला नहीं गया है* और न ही संस्थान को पुनः चालू कराया गया है। फर्म का लाइसेंस निलंबन से बहाल नहीं किया गया है। एसडीएम श्री साहू ने आमजन एवं मीडिया से अपील की है कि *सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।* प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई यथावत जारी है। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


लायन्स क्लब मनासा ने किये 201 सकोरे वितरित
10-05-2026 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)आज मनासा लायंस क्लब द्वारा लायन अध्यक्ष विष्णु जी सोनी के भ्राता स्व. श्री रमेश जी सोनी सर की स्मृति में सकोरा वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें 201 सकोरे का वितरण किया गया। निश्चित ही इस भीषण गर्मी में मूक पक्षियों के लिए सकोरे के माध्यम से जल सेवा अनुकरणीय होगी, गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के लिए पानी का एक छोटा सा प्रयास भी उनके जीवन के लिए अमृत समान है।आइए, मानवता और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पक्षियों के लिए सकोरा वितरण अभियान में सहभागी बन सकोरे में पानी अवश्य भरे। कार्यक्रम में रीजन चेयर पर्सन रमेश मुंदड़ा, प्रकाश झवर, अशोक मालपानी, एम के डे , नेमीचंद पाटीदार, यशवंत सोनी, कैलाश कामरिया, प्रशांत शर्मा, अनूप व्यास, नितिन जैन, अंकित सारडा, अश्विन सोनी ,पीयूष सोनी, अभिषेक सोनी मौजूद रहे।


आप करेगी मनासा विधानसभा 228 में रमेश गुर्जर के सानिध्य में मध्य प्रदेश में बुजुर्गों की लेगी सुध लड़ेगी लड़ाई 1 जून से भरेगी पेंशन में 2500 के फार्म
04-05-2026 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता जनता का सीएम जनता की भलाई का काम देश में लगातार 3 बार हैट्रिक में 49 दिन की सरकार में जन हित के ऐसे कई काम जिसमे स्वास्थ्य में मोहल्ला क्लिनिक के साथ पूरे देश के किसी भी बीमारी का इलाज फ्री के साथ रोड एक्सीडेंट में सूचना देने और अस्पताल लाने पर प्रोत्साहन शिक्षा सभी जानकारी प्रायवेट स्कूल से बेहतर मुफ्त शिक्षा प्रायवेट स्कूको पर लगाम, शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी नौकरी नहीं लगने पर 3000 रु प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता विश्व स्तर डिजिटल पढ़ाई के साथ व्यापारिक खेल खुद जैसी सुविधा बिजली में बिजली का बिल 300 यूनिट तक बिजली का बिल 0 जिसमे सभी आम उपभोक्ता शामिल रोटी के लिए 1 रुपए में भोजन के स्टाल सहकारी राशन फ्रूट डिलेवरी घर पहुंच सेवा मकान में 0 ब्याज पर लोन जहां जुग्गी वहां मकान के साथ महिला सम्मान 1000 महिला के लिए फ्री बस सर्विस बस में ही महिला सुरक्षा के लिए मार्शलआर्ट जैसी8 सुविधा हजारों नई इलेक्ट्रानिक बसे विधवा विकलांग बुजुर्गों को 2500 रु प्रति माह की पेंशन चालू की गई जिससे निर्धन अनाथ परिवार को घर खर्च में आसानी से घर में खुशहाल जीवन जी सके ऐसा ही मध्य प्रदेश में दिल्ली पंजाब की तर्ज पर आम जन के हितों कार्य के लिए संकल्प किया है हालांकि मध्य प्रदेश में जगत मामा ने आम आदमी पार्टी को फोलो करते हुए बहुत सारी योजना मध्य प्रदेश के आप सरकारी 40 से अधिक योजना लागू की है परंतु इसी कई योजना है जो धरातल पर जगत मामा और मोहन सरकार द्वारा कोई कण नहीं करते हुए लागू नहीं की है सिर्फ आप की योजना महिला सम्मान को 1000 से बड़ा कर अभी 1250 रु किए थे जब की जगत मामा ने उसे चुनाव के समय 1500 करने का ऐलान किया था 2 किस्त 1500 रु की दी भी गई थी परंतु फिर से 1000 और अब मोहन सरकार ने 1250 रु दे रही थी जब की लाडली बहना आज 3000 रु होना थी जो आज तक नहीं हुई जो बीजेपी की बड़ी विफलता साबित हुई है आम आदमी पार्टी मनासा इकाई मध्य प्रदेश की पहली विधान सभा बनने जा रही है जहां विकलांग विधवा और वृद्धा पेंशन की आवाज उठाते हुए विधवा पेंशन योजना में 600 रु से बढ़ाकर 25000 रु विकलांग पेंशन योजना के 6000 रु से बढ़ा कर 2500 रु वृद्धा पेंशन योजना के 600 से बढ़ा कर 2500 रु किए जाने और बीजेपी जगत मामा के सार्वजनिक घोषणा लाडली बहना को 1250 रु से बढ़ा कर 3000 रु कराने के फार्म आम आदमी पार्टी मनासा कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता इकाई मनासा पूर्व विधानसभा प्रभारी मनासा विधानसभा के जन जन के लाडले आंचलिक पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रमेश गुर्जर ने बताया कि पूरे मनासा विधान सभा हर नगर हर ग्राम में एक दिवसीय कार्यक्रम रखने ओर उस एक दिवसीय कार्यक्रम में बीजेपी की लाडली बहना के 3000 रु करवाने के विधवा विकलांग वृद्धा पेंशन योजना के 600 रु से बढ़ा कर 2500 रु के फार्म भर कर पूरी विधान सभा के सभी फार्म भरे जाने के बाद सभी महिला विकलांग विधवा वृद्धा लोगों को साथ रख कर सभी फार्म मनासा में इसडीएम ऑफिस पहुंच कर कलेक्टर को सौंपेंगे और सभी के रु बढ़ाने की मांग करेंगे नहीं बढ़ाने पर अनिश्चित काल का धरना आंदोलन किया जाएगा जो 1 जून से लगातार चालू रखते हुए इस अंजाम तक पहुंचने तक मध्य प्रदेश के समस्त जिला टीम की मदद के लिए भी गुहार लगाकर एक दिन दो दिन शामिल हो कर लक्ष्य को पूरा करने अपील की है यह प्रयोग मनासा विधान सभा में सफल होता है तो पूरे मध्य प्रदेश में प्रदेश कमेटी निर्णय लेकर लागू करेगी


प्रमुख युवा जन गोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन
12-04-2026 WhatsApp


नीमच। नगर स्थित रोटरी क्लब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में प्रमुख युवा जन गोष्ठी कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक चेतना का विकास करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट यश जी भार्गव (प्रांत अध्यक्ष, यंग थिंकर फोरम) एवं माननीय जिला संचालक अनिल जी जैन द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। अपने उद्बोधन में यश जी भार्गव ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा संघ के मूल्यों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन एवं संस्कारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत “एक युवा, एक पौधा” अभियान के अंतर्गत पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।


कचौली में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
07-04-2026 WhatsApp


मनासा(राजेश कुमार)।विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के मार्गदर्शन में दिनांक 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को मनासा तहसील के गांव कचौली में "लीगल एड क्लिनिक" का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को यह सेवा ग्रामीणों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होती है। लीगल सर्विस क्लिनिक में पैरालीगल वॉलिंटियर एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा द्वारा सेवाएँ प्रदान कर आमजन को प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराया तथा नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही माध्यमिक विद्यालय कचौली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को गुड टच, बैड टच, बाल अधिकार, मूल संवैधानिक कर्त्तव्य एवं निःशुल्क कानूनी सहायता स्कीम की जानकारी प्रदान की गई, इस अवसर पर पंचायत सचिव रूपसिंह गुर्जर, माध्यमिक स्कूल प्राचार्य मयंक माहेश्वरी, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य अर्चना वेद, शिक्षकगण एवं बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।


नीमच जिले के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल,डीजल का पर्याप्त स्टॉक है-कलेक्टर श्री चंद्रा
24-03-2026 WhatsApp

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बताया, कि नीमच जिले में सभी पेट्रोल,डीजल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता है । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पैट्रोलियम हिंदुस्तान पैट्रोलियम आदि तेल कंपनियों के अधिकारियों से हुई चर्चा के अनुसार जिले में पेट्रोल,डीजल की निरंतर आपूर्ति हो रही है। पेट्रोल,डीजल पंपों पर पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कलेक्टर ने बताया,कि भविष्य में भी जिले में पेट्रोल,डीजल की पर्याप्त आपूर्ति निरंतर सुनिश्चित की जा रही है। आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है,कि वे पेट्रोल,डीजल की कमी से संबंधी अफ़वाहो पर ध्यान ना दे। जिले में पेट्रोल,डीजल की किसी भी पेट्रोल पंप पर कोई कमी नहीं है। तेल कंपनियों द्वारा निरंतर आपूर्ति की जा रही है तथा भविष्य में भी पेट्रोल, डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति होगी।


हर्षउल्हास के साथ मनाया गया ईदुल फ़ित्र का त्यौहार देश में अमन चैन भाईचारा व खुशहाली के लिए दुआ में एक साथ उठाए सैकड़ो हाथ
21-03-2026 WhatsApp


*मनासा (राजेश कुमार) :-नीमच रोड़ स्तिथ स्थित ईदगाह में शनिवार सुबहा 9: बजे शहर काजी.जामा मस्जिद के ईमाम अरमान रज़ा कादरी ने ईद की नमाज पढ़ाई, नमाज में मनासा नगर सहित आसपास के गाँव से भी समाजजन शामिल हुए. बाद नमाज के देश मे अमन चेन भाई चारा खुशहाली के लिए दुआ की गयी नमाज के बाद जलसा निकाला गया जो ईदगाह से शुरू होकर नीमच नाका बस स्टेण्ड सब्जी मंडी सदर बाजार होते हुऐ जामा मस्जिद पर समापन किया गया इस मोके पर प्रशासन के चाकचोबंद व्यवस्था रही व तहसीलदार मुकेश निगम पटवारी मुकेश पाटीदार.टीआई रघुवंशी थाना स्टॉफ के सराहनीय सहयोग रहा वही अंजुमन कमेटी के सदर जाहिद खान के नेतृवत्व मे तहसीलदार मुकेश निगम व टीआई सर का साफा बांध कर स्वागत किया व गया अंजुमन कमेटी की तरफ से सभी का धन्यवाद किया गया


रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया
20-03-2026 WhatsApp


नीमच। उपनगर बगाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, लोधा मोहल्ला स्थित रानी अवंती बाई लोधी चौक पर महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान चौक पर स्थापित प्रतिमा पर वार्ड पार्षद शशि कुमार कल्याणी (एडवोकेट) द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा वीरांगना के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। इस अवसर पर सभापति नीरज अहीर, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव, लोधा समाज के सचिव आनंद लोधा, भगवान दास लोधा, देवेन्द्र लोधा, बिल्लू लोधा, दीपेंद्र लोधा, जयेश लोधा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फाग महोत्‍सव
28-02-2026 WhatsApp


नीमच। धनेरिया रोड स्थित श्री शक्ति नगर विस्तार, शक्तिधाम में स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में एकादशी के पावन एवं पुण्य अवसर पर फाग महोत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का हरि-हर मिलन स्वरूप में विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। शिवलिंग पर पुष्पों, बिल्वपत्र, अबीर-गुलाल, मोरपंख तथा विभिन्न रंगों से अलौकिक सज्जा की गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर फूलों एवं रंग-गुलाल के साथ होली खेली गई। वातावरण “होली के फाग” और “शिव भजनों” की मधुर ध्वनियों से गूंज उठा। ढोलक, मंजीरे की ताल पर फाग गीत गाए गए। माताओं और बहनों ने भजनों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाग महोत्सव में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित यह फाग महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम बनकर यादगार रहा।


बेटियों ने दी पिता को अंतिम मुखाग्नि,निभाया बेटे का फर्ज
26-02-2026 WhatsApp


मनासा। (राजेश कुमार)स्वर्गीय श्री रामनारायण शर्मा ठेकेदार के सुपुत्र हसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी *श्री बालकृष्ण शर्मा (ठेकेदार)* का गुरुवार को उपचार के दौरान निधन हो गया।वे पेशे से एक कंट्रक्शन ठेकेदारी का काम करते थे। उनकी अंतिम यात्रा निजी निवास स्थान रामेश्वरम कॉलोनी,मनासा से निकाली गयी । जिसमे बडी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग,एवं आमजन व नगरवासी उपस्थित थे।उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटिया प्रेक्षा एवं ऋतु है। जिन्होंने अंतिम समय में अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया।और बेटे का फर्ज निभाया एवं शमशान घाट मे जाकर अंतिम मुखाग्नि भी दोनो बेटियों प्रेक्षा,एवं ऋतु ने दी । उनकी शवयात्रा एवं शोकसभा मे बडी संख्या में समाजजन,व नगरवासी उपस्थित थे। इनके निधन पर आयोजित शोकसभा में पूर्व नपा अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा,मनासा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा सुरेंद्र श्याम सोनी,वरिष्ठ पत्रकार देशराज सहगल,भाजपा नेता गिरीश भट्ट,एवं पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र गुलाटी ने संबोधित करते हुए गहन दुःख व्यक्त किया।बाद मदनबंधु धाकड,रमेश रावत ,रिंकू कसेरा,दीपेंद्र प्रजापति,अर्जुन बारेठ,नीलेश धाकड़,राजेश प्रजापति,मुकेश शर्मा,गोविंद भांभी ,गिरीराज पाराशर आदि लोगो ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


बघाना को मिलेगी सीवरेज की सौगात---- सांसद, विधायक व नपाध्यक्ष के हाथों 14.69 करोड़ की योजना का भूमि पूजन 15 को
14-02-2026 WhatsApp



बघाना को मिलेगी सीवरेज की सौगात---- सांसद, विधायक व नपाध्यक्ष के हाथों 14.69 करोड़ की योजना का भूमि पूजन 15 को
14-02-2026 WhatsApp


नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत अब बघाना क्षेत्र को भी सिवरेज की सौगात मिलने जा रही है! अमृत 2.0 योजना अंतर्गत बघाना में 15 फरवरी रविवार को दोपहर 3:00 बजे अहीर व्यायाम शाला अखाड़ा नंबर 1 के यहां 14 करोड़ 69 लाख की लागत वाले सीवरेज कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा! उपरोक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, एवं मंडल अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणावत उपस्थित रहेंगे! कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गोरव चोपड़ा करेगी! विशेष अतिथि के रूप में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल, योजना एवं परिवहन सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी तथा सभी सभापति उपस्थित रहेंगे! उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा सभापति एवं वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद श्री नीरज अहीर, वार्ड क्रमांक 36 की पार्षद श्रीमती वीणा बृजेश सक्सेना, वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद श्रीमती नसीम बानो लप्पो आपा, वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद श्री शशि कल्याणी एवं वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद श्रीमती सुशीला रामलाल ग्वाला ने बताया कि बघाना क्षेत्र को सिवरेज की सुविधा मिलने से बघाना क्षेत्र साफ सुथरा नजर आएगा एवं बघाना वासियो को गंदगी से निजात मिलेगी! बघाना क्षेत्र के समस्त पार्षद गणों ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिकों एवं बघाना क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने का अनुरोध किया है!


वैष्णव बैरागी समाज क्रिकेट लीग का भव्य समापन, कृष्णा 11 ढोलपूरा बनी विजेता
04-02-2026 WhatsApp

नीमच। ढोलपूरा में आयोजित वैष्णव बैरागी समाज क्रिकेट लीग का आज उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णा 11 ढोलपूरा ने खिताब अपने नाम किया, जबकि राधे 11 की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम कृष्णा 11 ढोलपूरा के कप्तान शुभम जी (SK पंडित) के कुशल नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं उपविजेता टीम राधे 11 के कप्तान अभिषेक बैरागी ने भी शानदार खेल भावना और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। टूर्नामेंट में ढोलपूरा के सुमित बैरागी का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल के लिए राहुल बैरागी (सरवानिया बोर) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं विजेता टीम के कप्तान शुभम जी को उनके शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता टीम की ओर से अजय बैरागी (हड़किया खाल) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट मैन का पुरस्कार मिला। इस सफल आयोजन में कपिल जी मोरका, विनोद जी ढोलपूरा, राहुल बैरागी ढोलपूरा एवं सुमित बैरागी ढोलपूरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रतियोगिता ने समाज में खेल भावना, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।


नीमच में रोशनी एग्जिबिशन का भव्य शुभारंभ, महिलाओं ने की जमकर सराहना
31-01-2026 WhatsApp


नीमच। इंदौर की सीमा जैन द्वारा आयोजित रोशनी एग्जिबिशन का नीमच में दो दिवसीय आयोजन किया गया, जिसका आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी में हैंडीक्राफ्ट आइटम, सूती सलवार-सूट, बेडशीट्स, ज्वेलरी, सिल्वर आइटम, वेस्टर्न वियर सहित अनेक आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुओं की अद्भुत श्रृंखला एवं वैरायटी देखने को मिली। आज और कल आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं एवं विभिन्न समाजों की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से रिबन काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शनी में उपलब्ध वस्तुओं को देखा-परखा और उनकी गुणवत्ता, डिज़ाइन व वैरायटी की खुलकर प्रशंसा की। गौरतलब है कि यह रोशनी एग्जिबिशन, सीमा जी जैन द्वारा संचालित रोशनी स्वयंसेवी संस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह संस्था दिव्यांगजनों एवं दृष्टिबाधित (अंधे) लोगों की सेवा एवं सहयोग के लिए कार्य करती है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्राप्त होने वाली आय से जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सहायता की जाती है, जिससे यह आयोजन खरीदारी के साथ-साथ सामाजिक सरोकार का भी सशक्त माध्यम बन गया है। आयोजकों द्वारा नीमच शहर की समस्त महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर अवलोकन करें एवं खरीदारी कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। शहरवासियों में इस प्रदर्शनी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर न केवल आकर्षक वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि एक नेक सामाजिक उद्देश्य में भी सहभागिता निभा रहे हैं।


रोशनी एग्जिविशन का शुभारम्भ कल
30-01-2026 WhatsApp



9जनवरी को वैष्णव बैरागी समाज मनाएगा जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की जयंती
07-01-2026 WhatsApp

नीमच |वैष्णव बैरागी समाज द्वारा प्रतिवर्षनुसार जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती का आयोजन 9 जनवरी को नीमच के टाउन हॉल में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे टाउन हॉल से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउन हॉल पहुँचेगी। शोभायात्रा में संत-महात्मा, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा के उपरांत टाउन हॉल में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में संतों के सान्निध्य में जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता एवं भक्ति आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथिगण पवन जी पाटीदार प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, भाजपा जिलाध्यक्ष वन्दना जी खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिँह जी परिहार, व नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति जी चोपड़ा के उद्बोधन भी होंगे। धर्मसभा के पश्चात समाजजनों एवं अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। वैष्णव बैरागी समाज ने समस्त समाजजनों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


9जनवरी को वैष्णव बैरागी समाज मनाएगा जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की जयंती
07-01-2026 WhatsApp


नीमच |वैष्णव बैरागी समाज द्वारा प्रतिवर्षनुसार जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती का आयोजन 9 जनवरी को नीमच के टाउन हॉल में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे टाउन हॉल से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउन हॉल पहुँचेगी। शोभायात्रा में संत-महात्मा, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा के उपरांत टाउन हॉल में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में संतों के सान्निध्य में जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता एवं भक्ति आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथिगण पवन जी पाटीदार प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, भाजपा जिलाध्यक्ष वन्दना जी खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिँह जी परिहार, व नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति जी चोपड़ा के उद्बोधन भी होंगे। धर्मसभा के पश्चात समाजजनों एवं अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। वैष्णव बैरागी समाज ने समस्त समाजजनों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


अमृत हरित अभियान में नपा नीमच रही संभाग में प्रथम ---- उज्जैन में प्रशस्ति पत्र सौंप कर कीया सम्मानित
31-12-2025 WhatsApp


नीमच! स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक प्राप्त करने के बाद नगर पालिका परिषद नीमच ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में अमृत हरित अभियान में भी अपना झंडा बुलंद करते हुए सर्वाधिक पौधारोपण कर 72 प्रतिशत अंकों के साथ उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है! आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश तथा संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग द्वारा नीमच नगर पालिका को उज्जैन में आयोजित शहरी पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया ने बताया कि अमृत हरित महा अभियान कार्य योजना 2025 -2026 के अंतर्गत वर्ष 2025 की उज्जैन संभाग की उपलब्धि का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें नीमच नगर पालिका सहित जिले की सभी 12 निकायों को 1लाख 29हजार 720 पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया था जिस पर नीमच नगर पालिका सहित जिले की निकायों ने 96हजार 282 पौधारोपण कर 74% अंकों के साथ संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया! दूसरे स्थान पर 44% अंक के साथ शाजापुर, तीसरे स्थान पर 39% अंक के साथ आगर, चौथे स्थान पर 39% अंक के साथ देवास, पांचवें स्थान पर 38% अंक के साथ रतलाम,छठे स्थान पर 35% अंक के साथ मंदसौर और सातवें स्थान पर 22% अंक के साथ उज्जैन रहा! नगर पालिका की ओर से उपन्यत्री श्री दीपक मुवेल व बगीचा शाखा के श्री जुनैद पठान ने उज्जैन में आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित होकर यह प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया! नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका नीमच को यह उपलब्धि सभी परिषद सदस्यों, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था सहित शहर की अन्य सामाजिक व पर्यावरणप्रेमी संस्थाओं, विभिन्न समाजो, शहर के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों व नगर पालिका स्टाफ के सहयोग के कारण ही प्राप्त हो सकी है! श्रीमती चोपड़ा व श्रीमती बामनिया ने सभी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए पूर्ववत सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया है!


मनासा नगर के प्रमुख समाजसेवी श्री सुरेश कसेरा (सरकार) का दुःखद निधन
28-12-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)मनासा नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं धार्मिक, सामाजिक,कार्यक्रमो में सदैव अग्रणी,सक्रिय भूमिका निभाने वाले,*श्री सुरेश कसेरा (सरकार)* का दुःखद निधन।आपकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारियों, रंगकर्मियों, समाजसेवीयों एवं धार्मिक संघठनो से जुड़े बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया।ओर शमशान घाट पर आयोजित एक शोकसभा में हजारों की संख्या में लोगो ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री सरकार पंचतत्व में विलीन। कसेरा समाज मनासा के संयोजक श्री सुरेश कसेरा सरकार का आकस्मिक निधन रविवार 28 दिसम्बर 2025 को हो गया है।आप लंबे समय से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित थे।इस अवसर पर सदर बाजार स्थित नीज आवास से श्री कसेरा की शवयात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों की संख्या में समाजसेवियों ने भाग लिया।इस मौके पर शमशान घाट पर एक बड़ी शोकसभा हुई । जिसमें सरकार के किये गए सामाजिक धार्मिक कार्यों की प्रसंशा की गई। शोक सभा में आदर्श रामलीला मंडल के संयोजक आर एस सोमानी वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर झंवर,कैलाश आगार,राजेन्द्र गुलाटी,मंडी व्यवसायी महेश राठी,कमल नागदा,सुरेश नागदा अल्हेड,निरंजन बसेर,पार्षद सत्यनारायण लक्षकार, वस्त्र व्यवसायी शिखर चंद्र जैन, प्रकाश झंवर,बंशीलाल सोनी,घनश्याम नागदा ने कहा कि सुरेश सरकार हमेशा याद किये जाते रहेंगे। नगर के प्रत्येक धार्मिक,सामाजिक, कार्यक्रम चाहे होली हो या दीवाली हो दशहरा उत्सव हो,भजन कीर्तन ,जागरण,शनि जयंती,रामलीला का मंचन हो सुरेश सरकार हमेशा हर गतिविधि में सक्रियता से हर नागरिक याद करेगा। कसेरा समाज के अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कसेरा एडवोकेट में श्री सुरेश कसेरा सरकार के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए आपके निधन को समाज एवं नगर के लिए क्षति बताया।नगर में 33 साल बाद एक फ़िर रामलीला का सफल मंचन भी श्री सुरेश कसेरा सरकार की रक सक्रिय पहल बताया।


9 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनायां जाएगा जगत गुरु रामानंदाचार्य जी का जन्मोत्सव
28-12-2025 WhatsApp


नीमच वैष्णव बैरागी समाज की एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामय बैठक आज जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जी बैरागी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी के आगामी जन्मोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक के दौरान जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। प्रस्तावित कार्यक्रमों में शोभायात्रा, संत-समागम एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी 9 जनवरी को समाजजनों द्वारा रामानंदचार्य जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ टाउन हॉल में मनाया जायेगा। आयोजन के पहले भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई टाउन हॉल में धर्मसभा में परिवर्तित होंगी। साथ ही व्यवस्थाओं एवं अनुशासन को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि जन्मोत्सव के आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि युवा, महिला एवं वरिष्ठजन सभी सक्रिय रूप से योगदान दे सकें। आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं तथा प्रचार-प्रसार, व्यवस्था, अतिथि स्वागत एवं सेवा कार्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी का जीवन और दर्शन समाज को समरसता, भक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश देता है, और उनका जन्मोत्सव समाज के लिए प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने सभी समाजजनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाएं। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई और अंत में जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी के जन्मोत्सव को सफल बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।


मनासा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही दो खाद्य फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण टोस्ट के दो एवं घी के दो नमूने लिए
06-12-2025 WhatsApp

मनासा।(राजेश कुमार)आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम द्वारा शुक्रवार को मनासा स्थित दो फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया।एक फर्म टोस्ट की होलसेल एजेंसी एवं एक फर्म किराना बाजार पर खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं भंडारण, खाद्य पदार्थों का कारोबार करना पाया गया।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विक्रय हेतु खाद्य पदार्थ टारगेट इलायची रोस्टेड ब्रेड , सुमन टोस्ट , सरस घी एवं श्री मूल घी सहित कुल चार नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।यह कार्रवाई श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने की है।


मनासा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही दो खाद्य फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण टोस्ट के दो एवं घी के दो नमूने लिए
06-12-2025 WhatsApp

मनासा।(राजेश कुमार)आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम द्वारा शुक्रवार को मनासा स्थित दो फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया।एक फर्म टोस्ट की होलसेल एजेंसी एवं एक फर्म किराना बाजार पर खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं भंडारण, खाद्य पदार्थों का कारोबार करना पाया गया।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विक्रय हेतु खाद्य पदार्थ टारगेट इलायची रोस्टेड ब्रेड , सुमन टोस्ट , सरस घी एवं श्री मूल घी सहित कुल चार नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।यह कार्रवाई श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने की है।


मनासा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही दो खाद्य फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण टोस्ट के दो एवं घी के दो नमूने लिए
06-12-2025 WhatsApp

मनासा।(राजेश कुमार)आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम द्वारा शुक्रवार को मनासा स्थित दो फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया।एक फर्म टोस्ट की होलसेल एजेंसी एवं एक फर्म किराना बाजार पर खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं भंडारण, खाद्य पदार्थों का कारोबार करना पाया गया।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विक्रय हेतु खाद्य पदार्थ टारगेट इलायची रोस्टेड ब्रेड , सुमन टोस्ट , सरस घी एवं श्री मूल घी सहित कुल चार नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।यह कार्रवाई श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने की है।


मनासा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही दो खाद्य फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण टोस्ट के दो एवं घी के दो नमूने लिए
06-12-2025 WhatsApp

मनासा।(राजेश कुमार)आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम द्वारा शुक्रवार को मनासा स्थित दो फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया।एक फर्म टोस्ट की होलसेल एजेंसी एवं एक फर्म किराना बाजार पर खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं भंडारण, खाद्य पदार्थों का कारोबार करना पाया गया।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विक्रय हेतु खाद्य पदार्थ टारगेट इलायची रोस्टेड ब्रेड , सुमन टोस्ट , सरस घी एवं श्री मूल घी सहित कुल चार नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।यह कार्रवाई श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने की है।


मनासा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही दो खाद्य फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण टोस्ट के दो एवं घी के दो नमूने लिए
06-12-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम द्वारा शुक्रवार को मनासा स्थित दो फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया।एक फर्म टोस्ट की होलसेल एजेंसी एवं एक फर्म किराना बाजार पर खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं भंडारण, खाद्य पदार्थों का कारोबार करना पाया गया।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विक्रय हेतु खाद्य पदार्थ टारगेट इलायची रोस्टेड ब्रेड , सुमन टोस्ट , सरस घी एवं श्री मूल घी सहित कुल चार नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।यह कार्रवाई श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने की है।


मनासा में बैंक ऑफ इंडिया में लोकायुक्त टीम की दबिश, कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
24-11-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशन में उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने नीमच जिले में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। टीम ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा मनासा के सब स्टॉफ को रिश्वत लेते रेंज हाथों पकड़ा। एक शिकायत के बाद टीम ने सोमवार को दबिश देते हुए इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, दिनांक- 21 नवंबर 2025 को आवेदक आंचल नागदा पिता लोकेश नागदा निवासी निवासी म.न. 273 वार्ड नंबर- 19 रामनगर कॉलोनी मनासा ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव को शिकायत की थी कि, लोन निकालने के एवं में बैंक ऑफ इंडिया शाखा मनासा का सब स्टाफ रुपेश कौशल द्वारा 15 हजार रूपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक हिना डाबर के माध्यम से कराया गया। सत्यापन में शिकायत सत्य पाई जाने पर आज दिनांक- 24 नवंबर 2025 को बैंक ऑफ इंडिया का सब स्टाफ रुपेश कौशल को आवेदक से 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मनासा रंगे हाथों पकड़ा गया। उक्त कार्यवाही में लोकायुक्त टीम के उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, निरीक्षक हिना डाबर, श्याम शर्मा, अनिल ऑटोलीय, हितेश लालावत, उमेश जाटवा और इसरार सहित 12 सदस्यीय टीम का योगदान रहा।


शोक समाचार
22-11-2025 WhatsApp


अत्यंत दुख के साथ सूचित करने में आ रहा है कि सु.कालूराम जी सोपोत्र व विनोद जी के सुपुत्र रमेश जी के भतीजे व अभिषेक ओर सुनील के बड़े भाई मनीष पाटीदार का स्वर्गवास आज दिनांक 22/11/2025 को हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 22-11-2025 को शाम 5:30 बजे निज निवास पाटीदार मोहल्ला बघाना से ले जाएगी


भाजपा के वरिष्ठ नेता संपतलाल पटवा का 90 वर्ष की आयु में दुखद निधन, अपने निवास पर ली अंतिम सांस
14-11-2025 WhatsApp


नीमच। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के अनुज, नीमच जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर नीमच के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री संपतलालजी पटवा का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार दोपहर दुखद निधन हो गया है। उन्होंने नीमच स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। स्वर्गीय संपतलाल पटवा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका गुजरात के अहमदाबाद में इलाज भी चला। संपतलाल पटवा के निधन की सूचना मिलते ही समूचे नीमच जिले और भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा 15 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे नीमच के तिलक मार्ग स्थित निवास से निकलेगी। फिलहाल उनके निवास पर कई परिचितों और भाजपा नेताओं के पहुचंने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्वर्गीय संपतलाल पटवा काका साहब के नाम से लोकप्रिय थे। नीमच जिला बनने के बाद वे भाजपा के पहले जिलाध्यक्ष चुने गए, उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन कई लोगों को चुंनाव लड़वाया। 90 के दशक में संपतलाल पटवा को नीमच में भाजपा का मजबूत और दमदार चेहरा माना जाता था। वे विधायक पद के कई बार दावेदार बने, लेकिन उन्होंने अपनी जगह कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया। काका साहब ने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कदम रखा और नीमच के पहले बहुंरगीय अखबार अमृत मंथन की नींव रखी। जिसका शुभारंभ तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था।


अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
06-11-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) जिला कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बसन्त कुमार भिटे एवं एडीईओ बी एल सिंगाडा के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त मनासा पंकज राठौर के नेतृत्व में जिला आबकारी स्टाफ के दल ने अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण–परिवहन करने वालों के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 06.11.2025 को ग्राम पिपलियारुण्डी एवं ग्राम भांडया के चिन्हित स्थलों और तालाब नालों पहाड़ी सुनसान जंगलों आदि में संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर लगभग 15 लीटर महुआ निर्मित हाथ भट्टी देशी मदिरा एवं 960 किलो महुआ लाहन ज़ब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज किये गये है। आज दिनांक को जप्त मदिरा एवं महुआ लाहन का बाजार मूल्य लगभग 97750 रुपये है।उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग के आबकारी आरक्षक महेश गहलोत , बलवंत भाटी,आदि का सराहनीय योगदान रहा।जिला आबकारी अधिकारी श्री बसन्त कुमार भिटे ने बताया कि अवैध शराब के माफियाओं के अड्डों पर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


विधायक श्री मारू ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मनासा स्थित गोवर्धन गौशाला में किया गौमाता का पूजन
22-10-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)आज गोवर्धन पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की स्मृति में मनाया जाता है। यह उत्सव प्रकृति, अन्न और गौसेवा के महत्व को दर्शाता है।सभी ने गौमाता की आरती कर गौसेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनासा एसडीएम श्रीमती किरण आंजना,जिला पदाधिकारी, नगर परिषद मनासा अध्यक्ष प्रितिनिधि अजय तिवारी,मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित एवं कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।


नन्हे चेहरों की मुस्कुराहट बनी संस्था बी.आर. फाउण्डेशन
19-10-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) मध्य प्रदेश की संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा नन्हे चेहरों की मुस्कुराहट अभियान के तहत नीमच जिले के मनासा में रविवार को दीपावली पर्व पर झुंगी बस्तियों में पहुंच कर संस्था ने दीपावली का पर्व मनाया।। वहीं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पढ़ने लिखने की पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की । वहीं दीपावली पर्व पर बच्चों में मिठाइयां, पटाखे, कपड़े, दिपक बांटें।। संस्था विगत 6 वर्षों से नन्हे चेहरों पर मुस्कुराहट अभियान चला रही ।। संस्था ने अभी तक 950 बच्चों की मदद कर चुकी है।।। वहीं संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार द्वारा बताया गया कि हमे हर उस इसान की मदद करना चाहिए जो मजबुर और गरिब हाे । हमे फालतू खर्च करने के बजाए ।। एसे बच्चों के बिच आकर अपने त्योहार, जन्मदिन, वर्षगाठ मनानी चाहिए।। ताकि उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहे।संस्था विगत 6 वर्षों से शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत।। उक्त कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक एड. भैरूप्रसाद परमार,नीमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, निमच जिला अध्यक्ष महिला विंग आयुषी अरोरा, मंदसौर जिला महासचिव सुनील सोलंकी, नीमच जिला सचिव रेखा चौधरी, विशाल ताेसावत, जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापति, जिला सूचना प्रसारण मंत्री निशा मालवीय,मनासा तहसील अध्यक्ष अंतिम सेन, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन मालवीय, तहसील महासचिव अंकित मंडवारिया,तहसील सचिव कुशाल मालवीय, शिल्पा सेठीया, तहसील मिडिया प्रभारी हेमंत चाैहान, सोशल मीडिया प्रभारी अजय मालवीय आदी मौजूद रहे


दीपोत्सव की शुभकामनाएं
19-10-2025 WhatsApp



दीपोत्सव की शुभकामनाएं
19-10-2025 WhatsApp



दीपोत्सव की शुभकामनाएं
19-10-2025 WhatsApp



प्रधानमंत्रीआवास के 131 एलआईजी भवनों का लॉटरी द्वारा किया गया नंबर आवंटन
17-10-2025 WhatsApp


नीमच! प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा कनावटी में निर्मित एल आई जी भवनो के 131 हितग्राहियों को उनके आवास नंबर का आवंटन गुरुवार 16 अक्टूबर को टाउन हॉल में लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया गया! कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, सभापति मनोहर मोटवानी श्रीमती कुसुम जोशी नीरज अहीर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, पार्षद अरुण प्रजापति आदि मंचासीन थे! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती खंडेलवाल आदि ने उपस्थित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में अपने घर का सपना पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी ने हर व्यक्ति के घर का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की है जिसके अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव कै नेतृत्व नगर पालिका द्वारा सर्व सुविधायुक्त मकान बनाकर आपको धनतेरस के दिन मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल उद्घघाटन के माध्यम से हितग्राहियों को आवास सोपे जाएंगे! अतिथि गणों ने इस दौरान हितग्राहियों को आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की! उद्बबोधन पश्चात उपस्थित हितग्राहियों को बुलवाकर उनके हाथों से टोकन उठवाकर उनके मकान के नंबर की लॉटरी खुलवाई गई! संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण संपन्न करते हुए उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई! कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल में किया!इस दौरान नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा, राजस्व अधिकारी संजय पाटीदार, टेकचंद बुनकर, बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन, लोक निर्माण शाखा के हेमंत सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही व नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे!


PM आवास के हितग्राहियो का होगा ग्रहप्रवेश, मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण,,, सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन....
17-10-2025 WhatsApp



नीमच जिले में तीन परिवारों ने किया नेत्रदान,छः नेत्रहीनों के जीवन में नव रोशनी की उम्मीद जगी
18-09-2025 WhatsApp


नीमच( नप्र ) अंधत्व निवारण अभियान को लेकर परोपकारी संस्थाओं के सक्रिय सहयोग और निरंतर जन - जागरण अभियान के चलते नीमच जिले में विगत दिवस तीन परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों के नेत्रदान का सराहनीय निर्णय किया। गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञों द्वारा नेत्र उत्सरण किया गया। इस महादान से अंधत्व का अभिशाप झेल रहे छः व्यक्तियों के जीवन में नव रोशनी की उम्मीद जगी हैं। गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला मुख्यालय नीमच निवासी डॉ विनोद कुमार चौरसिया और जवाहर नगर क्षेत्र की रहवासी श्रीमती सीता देवी ( टेकी ) मूलचंदानी का दुःखद निधन होने के बाद रोटरी क्लब एवं लायंस क्लब सेंट्रल नीमच की प्रेरणा से उनके परिजनों ने परोपकार को प्रधानता देते हुए दिवंगत परिजनों के नेत्रों के दान का निर्णय किया। इसी प्रकार, जिले के ग्राम लासूर निवासी बंशीलाल जी पाटीदार के स्वर्गवास होने पर पाटीदार मित्र मंडल की प्रेरणा से उनके परिजनों ने नेत्रदान का संकल्प जताया । सूचना पर गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञों ने तीनों दिवंगत व्यक्तियों के नेत्र उत्सरण किये। तीन परिवारों द्वारा इस परोपकारी दान से अंधत्व के शिकार 6 व्यक्तियों के जीवन नई दृष्टि से रोशन होने की उम्मीद जगी हैं। शीघ्र ही गोमाबाई नेत्रालय में जरूरतमंद व्यक्तियों को दान में प्राप्त नेत्र प्रत्यारोपित किये जायेंगे। उल्लेखनीय हैं कि गोमाबाई नेत्रालय में लगभग तीन दशक से नेत्र प्रत्यारोपण सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अप्रीतिम सेवा से अभी तक सैंकड़ों जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं


अज्ञात व्यक्ति ने किसान की उड़द की फसल के ढेर में लगाई आग, थाने में की शिकायत
18-09-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) मनासा तहसील के समीपस्थित गांव नलखेड़ा में एक किसान के खेत से काटकर मेड़ पर ढेर कर रखे उड़द में अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी। आग से किसान का करीब 30 हजार का उड़द जलकर राख हो गया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। गांव नलखेड़ा के राहुल पिता मोहनलाल धनगर ने बताया कि मेरा खेत नलखेड़ा बोरदिया खुर्द रोड पर स्थित है। खेत में खड़े उड़द काटकर बाहर निकाल उक्त सड़क की मेड़ पर ढेर कर रखा था। जब हम ढेर कर खेत के दूसरे छोर पर पानी पीने गए, इतनी देर में कोई अज्ञात बदमाश उड़द के ढेर में आग लगा गया। देखते ही देखते उड़द का पूरा ढेर राख हो गया। सूचना पर 112 ने मौके पर पहुंच मौका पंचनामा बनाया। वहीं किसान ने बताया कि आग से करीब 30 हजार रूपए की उड़द पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। जिसकी रिपोर्ट किसान द्वारा मनासा थाने में दर्ज करवाई गई।


शिव पार्वती विवाह में अल्हेड़ की बालिकाओं ने लिया संकल्प, आत्मरक्षा हेतु ले रही प्रशिक्षण
18-09-2025 WhatsApp


अल्हेड़।(राजेश कुमार)गुरूदेव का वचन, विधायक की घोषणा, ग्राम पंचायत की व्यवस्था, आयोजन समिति का सहयोग और बालिकाओं का संकल्प। फिर क्या था शुरू गई आत्मरक्षा की क्लास। जी हां हम बात रहे है ग्राम पंचायत अल्हेड़ की जहां 100 से अधिक बालिकाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रही है। नीमच की ट्रेनर रितू परमार उन्हें आत्मरक्षा के अलग अलग करतब सिखाए रही है। आईमाताजी मित्र मण्डल द्वारा 19 अगस्त से 25 अगस्त तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया था। इसमें शिव पार्वती विवाह प्रसंग के दौरान कथा वाचक परम पुज्य गुरूदेव सुनील शर्मा नाहरगढ़ द्वारा ने कहा था विवाह में जो राशि प्राप्त होगी उसे बालिकाओं की आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर खर्च किया जाएगा। इस अवसर उपस्थित मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने भी घोषणा की और कहा जो भी संसाधन सामग्री बालिकाओं के प्रशिक्षण में लगेगी वह मैं उपलब्ध कराऊंगा। इस पर आयोजन समिति ने बालिकाओं के प्रशिक्षण की योजना बनाई। प्रशिक्षण देने हेतु नीमच की ट्रेेनर रितु परमार से बात की और 4 सितम्बर 2025 से प्रशिक्षण शुरू किया। वर्तमान में गांव की 8 वर्ष से 30 वर्ष की तक की करीब 100 बालिकाएं आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। शाम करीब 5 बजे सभी बालिकाएं आईजी माता मंदिर परिसर स्थित डोम में एकत्र होती है और ट्रेनर रितु परमार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। ग्राम पंचायत सरपंच आनंद श्रीवास्तव ने बताया कई बार लव जिहाद और बालिका और बहन बेटियों से छेडछाड़ जैसी घटना सुनते है ऐसे में सनातन संस्कृति को दृष्टिगत रखते हुए बालिकाओं का आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक हो गया है। शिव-पार्वती विवाह में 12 हजार रूपए की राशि कन्यादान में प्राप्त हुई थी। अन्य व्यवस्था विधायक माधव मारू और ग्राम पंचायत द्वारा की गई। बालिकाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था की। 4 सितम्बर से बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब 1 महीने तक प्रशिक्षण चलेगां इसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु अलग अलग करतब सिखाए जाएंगे। बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक सराहनीय पहल है जिसका उद्देश्य उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वे आपातकालीन स्थितियों में अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें मार्शल आर्ट जैसे जूडो, कराटे, लठ्ठ चलाना, नान चाकू, तलवार बाजी की तकनीकों का ज्ञान दिया जाता है, जिससे उनके भीतर आत्मविश्वास और आत्म.निर्भरता बढ़ती है। अल्हेड़ की बालिकाएं आत्मरक्षा के अलग अलग करतब सिखेगी और वह आत्मनिर्भर बनेगी।


सकल ब्राह्मण समाज की बैठक मे हुआ निर्णय धूमधाम से मनाई जाएगी नवरात्रि, मिट्टी से बनी मूर्ति की होंगी घाट स्थापना
15-09-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)परशुराम सेना सकल ब्राह्मण समाज द्वारा नवरात्रि गरबा उत्सव मनाने हेतु रविवार को एक आवश्यक बैठक ब्राह्मणों की धर्मशाला में रखी गई जिसमे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाने को लेकर सहमति बनी। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनो ने नवरात्री पर्व को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर अपने अपने सुझाव दीए वही बैठक के पश्चात समाज के सभी लोगो ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लक्ष्मी नारायण व्यास विवेकानंद कॉलोनी के द्वारा मूर्ति भेंट करने एवं पहले दिन की प्रशादी की इच्छा जाहिर की गई जिस पर सभी ने एक सूर मे अपनी सहमति प्रदान की वही पिछले वर्ष की तरह पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मां की मूर्ति जिसकी नवरात्रि उत्सव मे घट स्थापना होगी वह मूर्ति मिट्टी की होगी। इस अवसर पर परशुराम सेना के अध्यक्ष मोहित जोशी, कैलाश जोशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, समाज के वरिष्ठ देवीलाल शर्मा,लक्ष्मीनारायण व्यास,सुनील यजुर्वेदी, नली निरंजन शर्मा, मदनलाल उपाध्याय,जगदीश जोशी,दिनेश मेहता, कमल नागदा,ललित ओझा,अजय शर्मा, मंगल नागदा, लाला नागदा, राजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनूप व्यास, गिरीश भट्ट, प्रवीण भट्ट,पंकज शर्मा राजू जोशी सहित बड़ी संख्या मे समाज के लोग उपस्थित थे।


तंबोली समाज नवयुवक मंडल की प्रथम जिला बैठक नीलकंठ महादेव मंदिर पर आयोजित
14-09-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) तंबोली समाज नवयुवक मंडल की प्रथम नीमच जिला स्तरीय बैठक नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर बोरखेड़ी पानेरी में आयोजित हुई। जहां पर नीमच जिले में निवासरत तंबोली समाज के युवा विभिन्न स्थानों से जेसे: नीमच, कुकडेश्वर, पडदा, मनासा, सरवानिया महाराज, पालसौडा, दड़ौली, रामपुरा, आत्रीमाता, महागढ़ आदि जगह से युवा साथियों ने सहभागिता की। बैठक में सभी युवाओं ने सर्वसम्मति से गोपाल वसनारिया को आगामी जिला कार्यकारणी गठित होने तक जिला व्यवस्था प्रमुख बनाया गया। बैठक की जानकारी देते हुए जिला व्यवस्था प्रमुख गोपाल वसनारिया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 21 सितंबर 2025 से पूरे जिले में वृहद रूप से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जो सदस्यता अभियान 21 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। आगामी सदस्यता अभियान के लिए विभिन्न जगहों पर प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें नीमच सदस्यता अभियान प्रभारी शुभम धामनिया, सह प्रभारी किशन मोदी, कुकड़ेश्वर प्रभारी कपिल भानपिया पडदा, जीतू भाना रामपुरा सह प्रभारी अर्पित रोदवाल, नरेंद्र बूंदीवाल पडदा प्रभारी अंकित धामनिया सह प्रभारी जय मोदी मनासा प्रभारी पवन बंबोरिया सह प्रभारी तुषकी मोदी रामपुरा प्रभारी मोहित मोदी, सह प्रभारी विकी भाना आत्रिमांता, नलखेड़ा, महागढ़ प्रभारी सुनील मोदी सह प्रभारी ऋषभ मोदी महागढ़ राहुल मोदी आत्रीमाता पालसोडा प्रभारी दशरथ मोदी सह प्रभारी निलेश मोदी दड़ौली प्रभारी सुनील टोड़वाल बनाए गए सदस्यता अभियान के पश्चात बैठक कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक का संचालन महेश मोनू मोदी कुकडेश्वर ने किया एवं आभार कपिल भानपिया पडदा ने किया।


वैष्णव बैरागी समाज का रक्तदान शिविर कल, समाज में उमड़ा जोश
13-09-2025 WhatsApp


नीमच: वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच की ओर से कल रविवार को नरेंद्र बैरागी वैष्णव बैरागी नीमच जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मेंएक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन गायत्री मंदिर परिसर पर किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी सदस्यों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और ज़रूरतमंद मरीजों की जान बचाना है। समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं के साथ, इस पहल में स्थानीय अस्पतालों और रक्त बैंकों का भी सहयोग रहेगा। आयोजकों ने सभी से निवेदन किया है कि वे इस नेक कार्य में आगे आएं और अपना योगदान दें।


21 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे नगरीय प्रशासन मंत्री
12-09-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज मनासा आएंगे। वे यहां पर नगर परिषद द्वारा नगर में 21.35 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास कर नगर की जनता को विकास कार्यों की सौगात देंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री के मनासा आगमन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष डा सीमा तिवारी ने बताया कि मंत्री विजयवर्गीय दोपहर 2 बजे द्वारिकापुरी धर्मशाला में करोड़ोंके विकास कार्यों की सौगात देंगे। विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर,विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, ओमप्रकाश सखलेचा, दलीपसिंह परिहार, चंदरसिंह सिसोदिया, हरदीपसिंह डंग, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की उपस्थिति में होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री के आगमन को लेकर नगर को बेनर पोस्टरों से सजाया गया है। वहीं मंत्री 17 ग्राम पंचायतों को गांव में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए कचरा वाहन ट्रैक्टर ट्राली की चाबी सरपंच को दी जाएगी। इसके अलावा अरनिया माली, अचलपुरा ,नलखेड़ा सड़क का भूमि पूजन भी किया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यहां पर द्वारिकापुरी धर्मशाला में विकास कार्यों सौगात देने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।


अल्हेड़ पंचायत नें बनाया गार्डन, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी और फव्वारा लगाया
10-09-2025 WhatsApp


अल्हेड़।(राजेश कुमार)ग्राम पंचायत अल्हेड़ ने आंगनवाड़ी केंन्द्र व उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास एक सुंदर गार्डन विकसित किया गया है। गार्डन में सुसज्जित रंगीन रोशनी, फाउंनटेन (फव्वारा) भोलेनाथ की प्रतिमा और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी लगाए है। यह गार्डन ग्रावासियों और बच्चों के लिए गर्मी में आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्वच्छता मद से बने इस गार्डन को ग्राम पंचायत ने मनासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के कुशल मार्गदर्शन एवं ग्राम वासियों के सहयोग तैयार किया है। बगीचे में पौधे लगाए। सौंदर्यीकरण हेतु भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की और उसे फाउंनटेन से कवर किया। शाम होते ही फव्वारा चलाता है और उसमें से रंग बिरंगी रोशनी निकलती है। यहां की हरियाली लोगों को आकर्षित कर रही है। शाम होते ही ग्रामवासी बच्चों के साथ गार्डन पहुंच रहे हैं। गार्डन में बच्चों के लिए झूले,चकरी, बैठने की कुर्सियां और हरियाली की व्यवस्था की है। शाम के समय बच्चों की चहल कदमी और परिवारों की मौजूदगी से गार्डन गुलजार हो जाता है। ग्राम पंचायत सरपंच आनंद श्रीवास्तव ने बताया ग्राम पंचायत गार्डन विकसीत करने में सौंदर्याकरण और पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया है। गार्डन पौधे लगाए हैं। बाउंड्रीवॉल और प्रवेश द्वार पर स्वागत द्वारा भी तैयार किया गया है। बच्चों के खेलकूद के लिए झूले और चकरी और रात में रोशनी के लिए लाइट लगाई है। गार्डन का यह दृश्य आकर्षक और सुखद है जो देखने वालो के मन को आकर्षित कर रहे है और मनोरंजन के संसाधन झूले चकरी बच्चों का उत्साह बढ़ा रहे है ग्राम वासियो को महत्वपूर्ण सौगात की बधाई एवं विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू का का आभार। जो समय समय पर ग्राम पंचायत के विकास और गांव के सौंदर्यीकरण हेतु हमारा मार्गदर्शन करते रहते है। सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सासंद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, संगठन स्तर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर हिमांशू चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम किरण आँजना, सीईओ जनपद सीइओ आरिफ खान, जिला पंचायत सदस्य धापू बाई श्याम लाल वसीटा और जनपद पंचायत सदस्य सीताबाई गंगाराम कछावा का भी ग्राम पंचायत को विकसीत बनाने में हर संभव सहयोग मिलता है। गांव के युवा हर विकास कार्य में पंचायत का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते है। कोई श्रमदान करने में पीछा नहीं रहता है। पंचायत की छोटी सी अपील पर युवा अपने अपने स्तर पर सहयोग करने में जुट जाते है। बडे बुजुर्गो का मार्गदर्शन भी पंचायत समय समय पर लेती और गांव विकास करती है। गांव को उत्कृष्ट कार्य करनें पर जिले में प्रथम नंबर का पुरस्कार भी मिल चूका हैं गांव में झूले चकरी फव्वारा, गार्डन, लगाने वाली भी अल्हेड़ जिले की पहली पंचायत बन गई हैं


संस्था बी.आर. फाउण्डेशन के 6वें स्थापना दिवस पर सेवा सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न
08-09-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार): मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले के 6 साल पहले प्रारंभ हुई ।समाजसेवी की मिशाल अब पुरे एमपी में चल रही है। बी.आर. फाउंडेशन सामाजिक संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण,राेजगार सहीत कई प्रमुख कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेवा के भाव से लबरेज युवाओ की इस टीम ने आज 6 बरस पुरे किए। और यह जज्बा आगे भी इस तरह निरंतर चलता रहेगा। उक्त बात ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी आर.सागर. कछावा ने सामाजिक संस्था बी.आर. फाउण्डेशन के स्थापना दिवस के मौके पर कही। रविवार को नीमच जिले के मनासा में सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन ने अपना 6वां स्थापना दिवस मनाया।। संस्था की स्थापना 8 सितंबर 2019 को हुई थी।। संस्था निरंतर सक्रिय रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं।।संस्था द्वारा 6 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा महापुरुषों की तस्वीर पर मलयार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें संस्था के सक्रिय पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया।। समान समारोह तीन चरण में आयोजित किया गया।। बी.आर.एफ. सेवा रत्न अवॉर्ड, उत्कृष्ट सेवा सम्मान, सेवा सम्मान, ट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।। वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर छोटे बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए नन्हे हाथों में पर्यावरण अभियान की शुरुआत की गई। तत्पश्चात नगर की राम तलाई पर वृक्षारोपण किया गया। वहीं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर के समाजसेवी आर. सागर कछावा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, समाजसेवी अश्विनी सोनी, कालेज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष ,एडवोकेट भेरूप्रसाद परमार, संस्था संरक्षक, हीरालाल डायमंड मंडी इंस्पेक्टर, संस्था संरक्षक सुरेश खचरानिया, समाजसेवी राजेश अरोरा, संस्थापक कृष्णा परिहार,संस्था के नीमच जिला प्रवक्ता राजेश कुमार प्रजापति सहीत संस्था के नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय सहित सहीत मनासा, मल्हारगढ़,सीतामऊ,जावद, रामपुरा,शामगढ़,भानपुरा टीम के सक्रिय पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान, हर्षित कडोतिया, हेमंत कछावा द्वारा किया गया। अंत में आभार नीमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी ने व्यक्त किया।।


संस्था ने किया शहर के मध्य पौधारोपण साथ ही ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षा की सुनिश्चित,हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
24-08-2025 WhatsApp


नीमच । पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से शहर की अग्रणी संस्था भव्य भानु सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने हाल ही में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे और वृक्ष रोपे गए, साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए, जिन्हें विशेष देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पहल नगर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए की गई है। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। संस्था ने यह भी घोषणा की कि यह एक सतत प्रयास होगा और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नगर को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ बनाया जा सके। इस अवसर पर संस्था के सदस्य तारा बैरागी, भानुप्रिया बैरागी, राजू बैरागी, रेखा लवार,संगीता पाटीदार,अनुष्का नरेला, भव्य बैरागी,पुष्पांजलि चौरसिया, प्रभा बैरागी,दीपक शर्मा, लोकेश गोयल,सत्यनारायण रावत,श्रेष्ठी बैरागी, लता चौरसिया,विष्णु मीणा, सहित रंजन स्वामी, व स्थानीय रहवासी गण उपस्थित रहे साथ ही उन्होंने संस्था की इस पहल के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।


स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
15-08-2025 WhatsApp



स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
14-08-2025 WhatsApp



शासकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा शिविर संपन्न
24-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा में गुरूवार को आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास,कास,प्रतिशाय, रक्त अल्पता, रक्तचाप,स्त्रीरोग, मधुमेह आदि बि‍मारियों की जांच कर, निशुल्क औषधि‍यां वितरित की और बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में बताया तथा आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 82 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं श्रीमती सुशीला खिंचावत ने अपनी सेवाएं दी।


जिला प्रेस क्लब रजिस्टर्ड का कार्ड वितरण व नवीन कार्यकारी गठन व शपथ समारोह 27 को
23-07-2025 WhatsApp


नीमच। जिला प्रेस क्लब रजिस्टर्ड का कार्ड वितरण समारोह व नवीन कार्यकारिणी गठन व शपथ समारोह 27 जुलाई रविवार मंगलम रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्णु मीणा, सचिव राजेश लक्षकार, कोषाध्यक्ष राजेश भंडारी, सह सचिव बीएल दमामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिसमें सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि जिला प्रेस क्लब का कार्ड वितरण समारोह एवं नवीन कार्यकारिणी के गठन व शपथ समारोह का आयोजन 27 जुलाई रविवार को मंगलम रिसोर्ट मनासा रोड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रातः 10:00 बजे जिला प्रेस क्लब की साधारण सभा का आयोजन होगा जिसमें जिले भर के जिला प्रेस क्लब के सदस्य की उपस्थिति में आगामी कार्यकारिणी और कार्य योजना के बारे में निर्णय लिए जाएंगे व सर्व सहमति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी साथ ही सभी सदस्यों को परिचय पत्र कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। उसके पश्चात 11:30 बजे कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ,पूर्व मंत्री जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारु, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ,भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। आयोजन के बाद सभी का स्नेह भोज होगा। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष विष्णु मीणा व सचिव राजेश लक्षकार ने जिला प्रेस क्लब के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वह अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।


भव्य भानु वेलफेयर एनजीओ नें बारिश के चलते गौशाला में भेंट किये त्रिपाल
20-07-2025 WhatsApp


नीमच। रविवार को नीमच की सामाजिक सेवा भव्य भानु वेलफेयर फाउंडेशन ग्रुप नें लेवड़ा गौशाला में पहुँचकर गायों के लिए बनाये गये शेड के आसपास खुला होने के कारण बारिश का पानी आता यह समस्या गौशाला वालों नें कुछ दिन पहले बताई थी जिसमें डेढ़ सौ फिट से अधिक की छाव और बारिश का पानी शेड में नहीं आये इसकी आड़ करने के लिए इस एनजिओ नें शेड कवर करने के लिए त्रिपाल भेंट किया यह एनजिओ पिछले एक साल से सक्रिय होकर उन जरूरतमंदो को जरूरी सामग्री भेंट करते जो उनको यह एक सेवा माना जाता लेवड़ा की उक्त गोपाल गौ शाला जहाँ सैकड़ो गाये हे उनको बारिश में ऐसी सुविधा चाहिए जहाँ वो बैठ सकती हे इसके लिए 150 से ज्यादा फिट के मजबूत त्रिपाल की जरूरत थी वो सौपा इस मौके पर एनजिओ के सदस्य भानुप्रिया बैरागी, तारा बैरागी, हेमंत रावल,सत्यनारायण रावत, पुष्पाजलि चौरसिया, दीपक शर्मा, लोकेश गोयल, रेखा लवार, संगीता पाटीदार, राजू बैरागी, अनुष्का नरेला, नभ्यांश बैरागी उपस्थित थे।


सुपर संडे क्रिकेट क्लब द्वारा एकदिवसीय ऑक्शन बेस्ड क्रिकेट टूर्नामेंट कृषि उपज मंडी में आयोजित किया गया
20-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) नगर मनासा मे आज सुपर संडे क्रिकेट क्लब द्वारा एकदिवसीय ऑक्शन बेस्ड क्रिकेट टूर्नामेंट कृषि उपज मंडी में आयोजित किया गया जिसमे विजेता टीम MCC मनासा क्रिकेट क्लब रही। टीम के ऑनर आदित्य तोषनीवाल एवं कप्तान मंगलेश भाटी को ₹16000 के नगद पुरुस्कार एवम विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मंगलेश भाटी, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट मंगलेश भाटी, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट करण रघुवंशी, बेस्ट फिल्डर ऑफ द टूर्नामेंट राहुल माली एवं फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच हर्षित गोटी को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के दौरान मंगलेश भाटी ने शतकीय पारी खेली।पुरुस्कार वितरण में मनासा क्रिकेट क्लब के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र ज्योतिश्रा, अरुण कारपेंटर, उमेश सोनी, शाकिर अली, सरफराज खंडारिया, बंटी चौहान,जीतू सुरागी, बबलू रावत एवं रवि सोनी उपस्थित रहे।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में प्रमोद मकवाना, अंकित बोरीवाल, मंगलेश भाटी, रणजीत रावत, लखन लखोटिया एवं सलमान खान का सहयोग रहा।


27 जुलाई को भव्य वाहन रैली और 28 को निकलेगी 19 वीं विशाल शाही सवारी
20-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)मंशापूर्ण महादेव की 19 वीं विशाल शाही सवारी 28 जुलाई को दोपहर 3.15 बजे मंशापूर्ण महादेव मंदिर से निकलेगी उसके पूर्व 27 जुलाई की सांय 5.30 बजे एक विशाल वाहन रैली शिव भक्तों द्वारा नगर की जनता को आमंत्रण देने के लिए निकाली जाएगी मंशापूर्ण महादेव भक्त मंडल के सदस्यों ने एक जानकारी में बताया की हर बार की तरह इस वर्ष भी श्रावण महोत्सव के अन्तर्गत मंशापूर्ण महादेव की विशाल शाही सवारी निकाली जाएगी जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं शाही सवारी के मुख्य आर्कषण दिव्य रथ, स्वांगधरी, ताशा पार्टी, घोडे, ढोल, गुजरात का बैण्ड मनासा की प्रस्तुती और भी कई आर्कषण रहेंगे 4 अगस्त सोमवार को फलहारी 56 भोग लगाया जाएगा एवं रक्षाबंधन 9 अगस्त को दिव्य श्रृंगार,महाभोग एवं महाआरती होंगी मंशापूर्ण महादेव भक्त मंडल के सदस्यों ने नगर की सभी धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया कि सभी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाए।


सोमनाथ महादेव मंदिर से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक की तृतीय कावड़ यात्रा का नगरपरिषद व नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
20-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार )मंदिरों की नगरी मनासा में रामपुरा नाका स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर सें केदारेश्वर महादेव मंदिर रामपुरा तक तृतीय कांवड़ यात्रा निकाली गई।जिसका नगरवासियों एवं नगर परिषद मनासा द्वारा विजय स्तंभ पर भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया,इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय जी तिवारी,पूर्व पार्षद ओमजी गुजराती, वरिष्ठ पत्रकार विजय जी पंवार,पार्षद सत्यनारायण जी लक्षकार,पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर,महेंद्र जी पुरोहित एवं और भी बड़ी जनसंख्या में शिवभक्त व नगरवासीगण उपस्थित थे।


नशे से दूरी,है जरूरी अभियान के तहत स्कूलों के सामने दुकानों पर तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के स्टीकर चिपकाए
17-07-2025 WhatsApp


नीमच।नशे से दुरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत कलेक्टर माननीय श्री हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार और जिला पंचायत सीईओ प्रशासक श्री अमन वैष्णव एवं डिप्टी कलेक्टर सहायक प्रशासक सुश्री किरण आंजना के निर्देशन में *नशे से दूरी, है जरूरी** के अंतर्गत रेड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील तिवारी, ओर मनोवैज्ञानिक जीवन तिवारी के द्वारा नीमच नगर के विद्यालय परिसर के आसपास स्थित पान मसाला, दुकानदार, होटल, कैफे आदि सभी दुकानदारों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया और निवेदन किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नशे से संबंधित गुटका तंबाकू आदि ना दे तथा तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के स्टीकर चिपकाए गए और नशा मुक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए गये।


ए फ़ॉर अंबेडकर बी फ़ॉर भगत सिंह होना चाहिए :- श्री संदीप वैष्णव
14-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मनासा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत के प्रान्त संगठन मंत्री संदीप जी वैष्णव विशेष अतिथि पर्यावरण मित्र संस्था के संस्थापक आनंद जी मानवत नगर अध्यक्ष सुलेख जी बाहेती नगर मंत्री आदित्य जी पोरवाल मंच पर उपस्थित रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह में मनासा नगर के दसवीं एवं बारहवीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप मालवा प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री संदीप जी वैष्णव ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना जीवन केवल सफल नहीं बल्कि सार्थक बनाना चाहिए। विद्यार्थी परिषद अपने 77 में वर्ष पूर्ण कर चुकी है और स्थापना के समय से ही विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रध्वज तिरंगा हो एवं राष्ट्रगान वंदे मातरम हो एवम राष्ट्रभाषा हिन्दी हो, इसकी मांग की है, नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा तक हिंदी की अनिवार्यता विद्यार्थी परिषद की इस मांग को पूर्ण करती है। विद्यार्थियों को ए फॉर एप्पल बी फॉर बॉल सी फॉर कैट की बजाय ए फ़ॉर अंबेडकर बी फ़ॉर भगत सिंह सी फ़ॉर चंद्रशेखर आजाद पढ़ने की आवश्यकता है प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए आनंद जी मानवत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रतिभाओं का संगम है। हम सबको पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है साथ ही पॉलिथीन डिस्पोजल एवं प्लास्टिक युक्त वस्तुएँ कम से कम उपयोग करें, जिससे गौ माता की भी रक्षा होगी। कार्यक्रम के समापन में सभी विद्यार्थियों को सीड बॉल का वितरण भी किया गया एवं आग्रह किया गया कि इस अपने घर के आसपास लगाएं। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। स्वागत भाषण अभाविप नगर अध्यक्ष सुलेख बाहेती जी ने दिया एवं आभार नगर मंत्री आदित्य पोरवाल ने माना। संचालन शुभम जी ग्वाला ने किया एवम कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।


अ.भा. विजयवर्गीय वैश्य महासभा के निर्देश देश भर के साथ मनासा में पौधारोपण किया गया
14-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के तत्वाधान में गत वर्ष हुवे पौधारोपण अभियान की ऐतिहासिक सफलता के बाद इस वर्ष भी विजयवर्गीय महासभा द्वारा इस वर्ष भी संपूर्ण भारतवर्ष की स्थानीय इकाइयों द्वारा एकसाथ 13 जुलाई 2025 को सामूहिक पौधारोपण हेतु निर्देशित किया गया था।विजयवर्गीय वैश्य समाज मनासा इकाई द्वारा स्थानीय श्री रामद्वारा परिसर में वृक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिस जिसमें समाजजनों सहित बड़ी महिला मंडल की सदस्यों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लेते हुवे नीम,पीपल सहित तरह तरह के पौधों को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के इस अंतरराष्ट्रीय प्रकल्प के साक्षी बने।समाज के सचिव विजय विजयवर्गीय ने वृक्षा रोपण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में आभार माना हे।


रक्तदान शिविर में 126 युनिट रक्त किया गया संग्रह
13-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)रक्तदाता क्लब मनासा के 12 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पुराने शासकीय चिकित्सालय पर रक्तदाता क्लब एवं नवगठित टीम - यंगिस्तान द्वारा रेडक्रॉस ब्लड बैंक नीमच के सत्येंद्र राठौर सर और उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर रक्तदाता क्लब मनासा के राकेश खींची ने बताया की विगत 12 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सेवा रूपी कार्य करने वाले रक्तदाता क्लब मनासा के 12 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उक्त शिविर का आयोजन पुराने शासकीय चिकित्सालय पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक हुआ जिसमे बड़ी संख्या मे रक्तदानियों ने पहोच कर126 यूनिट रक्तदान किया। संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। ताकि समय पर गर्भवती महिलाओं, थैलसीमिया पीड़ित बच्चों, सड़क दुर्घटना में घायल सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर रक्तदाता क्लब के प्रशांत शर्मा,मनीष गुजराती,अश्विन सोनी, दीपक आगार,सुदर्शन चोखड़ा,रवि उपाध्याय,आयुष विजयवर्गीय, पंकज बैरागी पलाश फरक्या सहित बड़ी संख्या मे क्लब के सदस्य उपस्थित थे।


गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नपा की चालानी कार्रवाई जारी चार दुकानदारों के बनाये चालान
12-07-2025 WhatsApp


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जहां नाले, नालियों, व सड़कों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, वही स्वास्थ्य सभापति श्री धर्मेश पुरोहित व प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक की देखरेख में शहर में गंदगी फैलाने वालों व पॉलिथीन विक्रेताओं के खिलाफ चालानी करवाई भी निरंतर जारी है। शनिवार को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टाक की उपस्थिति में स्वच्छता निरीक्षक श्री भारतसिंह भारद्वाज, श्री भेरूलाल अहीर, श्री गोपाल नरवाले व स्वच्छता पर्यवेक्षक दीपक सरसवाल द्वारा दशहरा मैदान एवं स्विमिंग पूल क्षेत्र में चाय की होटल के सामने गंदगी पाए जाने पर 4 दुकानदारों के चालान बनाकर 800 रूपएं अर्थदंड वसूला गया। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने शहर के नागरिकों व व्यवसाइयों से कचरा डस्टबिन व कचरा गाड़ी में ही डालने तथा हानिकारक पॉलिथीन का विक्रय व उपयोग नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया कि शहर में गंदगी फैलाने वालों व हानिकारक पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


रक्तदाता क्लब एवं नवगठित यंगिस्तान टीम मनासा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कल अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील
12-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)विगत 12 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सेवा रूपी कार्य करने वाले रक्तदाता क्लब के 12 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 जुलाई , रविवार को बस स्टैंड स्थित पुराने शासकीय चिकित्सालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदाता क्लब व नवगठित टीम - यंगिस्तान द्वारा किया जाएगा । टीम के सदस्यों ने उक्त शिविर में सभी से रक्तदान करने की अपील की है।


मनासा क्षेत्र के ग्राम बरलाई में पहुंची प्रशासन की टीम, शासकीय भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण,कराई करोड़ों रुपये की जमीन मुक्त
11-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्‍व विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के सरंक्षण एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत एसडीएम मनासा श्री पवन बारिया के निर्देशन में राजस्‍व विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्राम बरलाई में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाकर, शासकीय जमीन को कब्‍जे से मुक्‍त करवाया गया। एसडीएम श्री बारिया ने बताया, कि तहसीलदार रामपुरा श्री मृगेन्‍द्र सिसोदया एवं राजस्‍व विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्राम बरलाई में जे.सी.बी. की सहायता से शासकीय जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा किया गया, अवैध कब्‍जा, अतिक्रमण हटाया गया हैं।


युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम,परिजन घर पहुंचे तो हुआ ये खुलासा,पिंटू के चले जाने से परिवार में मातम,मनासा पुलिस जुटी जांच में
08-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ा में बीती सोमवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते 28 वर्षीय पिंटू पिता प्रभुसिंह बेस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने उस वक्त यह कदम उठाया। जब घर पर कोई नहीं था। परिजन देर शाम जब घर पहुंचे तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर शासकीय अस्पताल भिजवाया,और शव को शवगृह में रखवाया। मंगलवार सुबह 9 बजे करीब मृतक युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपर्द किया गया। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है, आत्महत्या का कारण अज्ञात है, पुलिस जांच कर रही है।


आण आश्रम पर मनेगी भव्यता से गुरु पूर्णिमा,समाधि,गादी व धुणी पूजन के साथ भजन संध्या व भंडारा
08-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) प्रतिवर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में एक अत्यंत पावन पर्व माना गया है। कुकड़ेश्वर क्षेत्र में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिवस बामनिया माता जी मे गुरु पूर्णिमा भव्यता से मनाई जाएगी। वंही दिनांक 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिवसीय संगीतमय नानीबाई का मायरा की कथा का प्रसारण होगा।वंही कुकड़ेश्वर नगर से उतर दिशा की ओर स्थित श्री श्री 1008 देवनाथ जी महाराज (जीवित समाधी) यानी आण आश्रम पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व को भव्यता पूर्वक मनाया जा रहा है। दिनांक 10 जुलाई को सुबह 7 बजे गुरुदेव की समाधी पर अभिषेक, सुबह 10 बजे समाधी पूजन, गादी पूजन व धुणी पूजन होगा। दिन में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किये जायेंगे। सांय 5 बजे श्री श्री 1008 देवनाथ जी महाराज की महाआरती की जाएगी। सांय 7 बजे बालयोगी संत श्री 108 राजनाथ जी महाराज के चरण पूजन व आरती के साथ ही भव्य भजन संध्या डीजे किंग अरविंद बैरागी व अन्य कलाकारों द्वारा आयोजित होगी। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आण आश्रम पर सांय 4 बजे से प्रभु इच्छा तक भोजन भंडारा रहेगा। सभी भक्त आण आश्रम पर उपस्थित रहकर, धर्मलाभ ले।


दीनबंधु बैरागी पुजारी संघ के नीमच जिलाध्यक्ष नियुक्त
04-07-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी बरथुन निवासी दीनबंधु बैरागी अ.भा. संत समिति धर्मसभा पुजारी संघ के नीमच जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। यह नियुक्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष महंत सालगराम दास ने बैरागी की सक्रियता एंव पुजारीयो के लिए किए जा रहे संघर्ष को मद्देनजर रखेते हुए की। दीनबंधु बैरागी लंबे समय से पुजारीयों के हक और अधिकारो की लडाई नीमच जिले में लड रहे है। दीनबंधु बैरागी के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर जिलेभर के पुजारीयो में खुशी है। बैरागी ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद कहा कि पुजारीयों एंव देव स्थानो के उत्थाान के लिए लंबे समय से जो मांगे शासन प्रशासन से की जा रही है उसको अंजाम तक पहंुचाने के लिए संघ के माध्यम से शासन प्रशासन के साथ ही पुजारीयो को सम्मान मिले इसके लिए पुरी ईमानदारी के साथ में लडाई लडेगे। प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करूंगा । दीनबंधु बैरागी के जिलाध्यक्ष बनने पर मनासा प्रेस क्लब एंव जनप्रतिनिधीयो ने बधाई दी।


बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार के पास धन की कोई कमी नही-विधायक सखलेचा"
30-06-2025 WhatsApp


रतनगढ़। विद्यालय शिक्षा का मंदिर है , हर घर तक शिक्षा का प्रकाश पहुचे इसकी जिम्मेदारी विद्यालय परिवार की है। बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नही आना चाहिए। जावद विधानसभा क्षेत्र के बच्चे दुनिया मे सबसे स्मार्ट के साथ ही संस्कारवान बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। यह बात मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कही। वे सोमवार को रतनगढ़ स्थित वीरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन परिसर में सेवा से प्रसन्नता अभियान के तहत सरकारी स्कूली छात्र एवं छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक सखलेचा ने बताया किसी भी गरीब परिवार के बच्चे को उच्च शिक्षा हासिल करने में अब उसकी गरीबी आड़े नही आएगी। गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नही है। विधायक सखलेचा ने बताया बच्चों को जापानी भाषा व अंग्रेजी कोर्स चलाने के लिए हम प्रयासरत है। पैसे के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहेगा। सेवा से प्रसन्नता अभियान के तहत रतनगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सखलेचा ने कहा सेवा से प्रसन्नता का यह अभियान मन को बहुत ही प्रसन्नता प्रदान करने वाला साबित हुआ है। बच्चों ने जिस उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागिता की है वह अति प्रशंसनीय है. इस अभियान के माध्यम से बच्चों ने उस वर्ग की भी सेवा की है जो अब तक अछूता रहा है। विधायक सखलेचा ने बताया कि बच्चों ने अपने विवेक से जिस प्रकार से बच्चों, बुजुर्गों, वंचितों एवं जरूरतमंदों की सहायता में इस सेवा राशि को खर्च किया है वह हृदय को बहुत सुकून देने वाला एवं संतुष्टि प्रदान करने वाला है। विधायक श्री सखलेचा ने कहा कि हम इस अभियान को अगले चरण में लेकर जाएंगे। मैं सभी अभिभावकों से भी अपील करता हूं कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हो एवं मन में सेवा करके प्रसन्न होने की भावना विकसित हो इस और ध्यान देवें। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में सेवा भारती के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री श्री विजय पौराणिक जी ने विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के इस कदम को अत्यंत सराहनीय बताते हुए प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए सेवा कार्यों में लगे रहने एवं समाज के जरूरतमंद लोगों से जुड़े रहकर उनके बीच कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्षा श्री मति जानी बाई- शंभुलाल धाकड़ , भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नगर परिषद अध्यक्षा श्री मति सुगना देवी -कचरूमल गुर्जर एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी सहित सिंगोली रतनगढ़ के समस्त शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।


बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार के पास धन की कोई कमी नही-विधायक सखलेचा"
30-06-2025 WhatsApp


रतनगढ़। विद्यालय शिक्षा का मंदिर है , हर घर तक शिक्षा का प्रकाश पहुचे इसकी जिम्मेदारी विद्यालय परिवार की है। बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नही आना चाहिए। जावद विधानसभा क्षेत्र के बच्चे दुनिया मे सबसे स्मार्ट के साथ ही संस्कारवान बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। यह बात मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कही। वे सोमवार को रतनगढ़ स्थित वीरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन परिसर में सेवा से प्रसन्नता अभियान के तहत सरकारी स्कूली छात्र एवं छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक सखलेचा ने बताया किसी भी गरीब परिवार के बच्चे को उच्च शिक्षा हासिल करने में अब उसकी गरीबी आड़े नही आएगी। गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नही है। विधायक सखलेचा ने बताया बच्चों को जापानी भाषा व अंग्रेजी कोर्स चलाने के लिए हम प्रयासरत है। पैसे के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहेगा। सेवा से प्रसन्नता अभियान के तहत रतनगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सखलेचा ने कहा सेवा से प्रसन्नता का यह अभियान मन को बहुत ही प्रसन्नता प्रदान करने वाला साबित हुआ है। बच्चों ने जिस उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागिता की है वह अति प्रशंसनीय है. इस अभियान के माध्यम से बच्चों ने उस वर्ग की भी सेवा की है जो अब तक अछूता रहा है। विधायक सखलेचा ने बताया कि बच्चों ने अपने विवेक से जिस प्रकार से बच्चों, बुजुर्गों, वंचितों एवं जरूरतमंदों की सहायता में इस सेवा राशि को खर्च किया है वह हृदय को बहुत सुकून देने वाला एवं संतुष्टि प्रदान करने वाला है। विधायक श्री सखलेचा ने कहा कि हम इस अभियान को अगले चरण में लेकर जाएंगे। मैं सभी अभिभावकों से भी अपील करता हूं कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हो एवं मन में सेवा करके प्रसन्न होने की भावना विकसित हो इस और ध्यान देवें। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में सेवा भारती के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री श्री विजय पौराणिक जी ने विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के इस कदम को अत्यंत सराहनीय बताते हुए प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए सेवा कार्यों में लगे रहने एवं समाज के जरूरतमंद लोगों से जुड़े रहकर उनके बीच कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्षा श्री मति जानी बाई- शंभुलाल धाकड़ , भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नगर परिषद अध्यक्षा श्री मति सुगना देवी -कचरूमल गुर्जर एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी सहित सिंगोली रतनगढ़ के समस्त शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।


अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी को 15 वर्ष की सजा व रुपये 1,50,000/-जुर्मान से किया दण्डित
30-06-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)मनासा विशेष अपर सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार दंदेलिया द्वारा विशेष सत्र प्र.क्र. 01/2016 में आरोपी मुकेश उर्फ मनोहर पिता लादुरामजी जाट निवासी- मेघराम, थाना-बनेड़ा NDPS ACT धारा 8/15 मे जिला-भीलवाड़ा (राज.) को 15 वर्ष का आजन्म कारावास व रुपये a 1,50,000/- अक्षरी एक लाख पचास हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। घटना दिनांक 01/11/2015 को आरोपी अपने साथी कमलसिंह के साथ पिकअप रजि.क्रं. RJ-01-GB-3040 में डोडाचूरा भरकर ले जा रहे थे, उस समय ग्राम देवरीखवासा के पास उक्त दोनों आरोपीगण के आधिपत्य वाले पिकअप से 28 कट्टों में भरा 6 क्विंटल 25 कि.ग्रा. डोडाचूरा जप्त किया था। विचारण न्यायालय द्वारा 18 साक्षियों का परीक्षण किया गया। साक्षियों को आहूत करने के संबंध में आरक्षक समरथ खराड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षण पर से अभियोजन की कहानी का पूर्ण समर्थन करते न्यायालय द्वारा आरोपी को सजा से दण्डित किया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से सफल पैरवी अपर लोक अभियोजक प्रेमसुख पाटीदार द्वारा की गई।


ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में जल गंगा संवर्धन,पंचायत भवन भूमि पूजन सहित कई विकास कार्यों का हुआ भव्य शुभारंभ
30-06-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य हेतु कार्य किए जा रहे है। अभियान में अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है। अभियान अंतर्गत साफ-सफाई भी की जा रही है। क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर बढ़ाने हेतु तालाब निर्माण के साथ ही तालाबों और कुओं के गहरीकरण के कार्य किए जा रहे है। जिससे वर्षा के दौरान जल संग्रहण हो सकेगा एवं भूमिगत जल स्तर में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही नाला गहरीकरण, विस्तारीकरण, चेकडैम निर्माण तथा पुराने सोकपिट मेंरेट्रोफिटिंग कार्य संचालित है। लेख है कि शासन के निर्देशानुसार जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा था जिसका मनासा भाटखेड़ी खंड में सोमवार को समापन किया गया । शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में सोमवार दोपहर 12 बजे करीब जल गंगा संवर्धन अभियान समापन के अवसर पर तहत ग्राम पंचायत द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित एसडीएम पवन बारिया, ग्राम पंचायत सरपंच मनोज पुरोहित सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे और जल गंगा संवर्धन अभियान समापन के अवसर पर भाटखेड़ी में निर्माणाधीन नवीन भवन नाले और अन्य विकास कार्यों का विधायक मारू ने शिलान्यास किया वही । जल संरक्षण जल संग्रहण और अन्य विषयों पर आयोजित कार्यकम के तहत लाभान्वित हितग्राहियों ओर ग्रामीणों का सम्मान किया गया साथ ही जल संरक्षण और संग्रहण को लेकर आमजन को जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम श्री पवन जी बारिया,मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश जी पुरोहित,सरपंच संघ जिला अध्यक्ष श्री आनंद जी श्रीवास्तव,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री श्याम जी वसीटा,जनपद सदस्य श्री कैलाश जी कारपेंटर एवं श्री सुनील जी शर्मा,ग्राम सरपंच श्री मनोज जी पुरोहित,मंडल उपाध्यक्ष श्री श्याम जी प्रजापति मण्डल महामंत्री बाबूलाल जी बगाड़ा, अन्य ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अधिकारी कर्मचारी गण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तय, समाज की बैठक में हुई चर्चा
29-06-2025 WhatsApp


नीमच। आज समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ हि बैठक मे आगामी रविवार को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस समारोह में समाज के प्रतिभा शाली छात्र-छात्राओं जिन्होंने 10वीं और 12वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा।बैठक की शुरुआत भगवान विष्णु के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ हुई। उसके बाद बैठक में समारोह के समय, स्थान और सम्मानित व्यक्तियों की सूची पर भी चर्चा की गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र जी बैरागी द्वारा सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे इस समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दें। ओमप्रकाश जी बैरागी मोड़ी माताजी के द्वारा वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द बैरागी व भूतपूर्व जिलाध्यक्ष श्री बालू दास जी का साफ बंधवाकर स्वागत किया व बैठक में सहभागिता करने वालों के लिए सहभोज की व्यवस्था जिला संरक्षक महोदय ओमप्रकाश जी बैरागी मोड़ी माताजी के द्वारा की गई। अंत मे जिला सचिव फूलचंद बैरागी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


भादवा निवासी अर्पित धनगर ने अपने हाथों की कला से बनाया मनासा एसडीएम पवन बारिया का हुबहू स्केच किया भेंट
27-06-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) तहसील मुख्याल से महज 21 किमी दूरी पर स्थित गांव भादवा निवासी युवक ने अपनी कला व आर्ट से मनासा एसडीएम पवन बारिया का हुबहू स्केच बनाया।आर्ट कला का कोई समय,स्थान नही होता है। कला अपने आप मे एक अनुभव है। जो हम आप व आमजन तक साझा करते है। ऐसे ही हमारे क्षेत्र के होनहार युवा छात्र अर्पित धनगर जो की वर्तमान बी.फारमेसी में अध्ययनरत है।उन्हें बचपन से ही पेन्टिंग,स्केच बनाने का शौक है।समय का सदुपयोग करते हुए उन्होंने अपने हाथों की कला का उपयोग करते हुए पेन्सिल से पेन्टिंग बनाने का काम किया, वे अब किसी की भी हुबहू स्केच पेन्टिंग बना सकते है। उन्होंने अपनी कला को आगे बढाते हुए यह स्केच बनाया,जो आज मनासा एसडीएम पवन बारिया से मुलाकात कर उन्हें उनकी हुबहु स्केच पेन्टिंग ससम्मान भेट की, जिस पर श्री बारिया ने होनहार छात्र अर्पित धनगर की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें आगे इस क्षेत्र मे काम करने व प्रशासन से जो भी मदद होगी हर सम्भव मदद की बात कही। इस अवसर पर पत्रकार वरिष्ठ मुकेश शर्मा,राजेश प्रजापति,अंकित धनगर,लखन धनगर उपस्थित थे।


मनासा बस स्टैंड स्थित पान की गुमटी में आग लगाने वाले आरोपीगण हुए बरी
27-06-2025 WhatsApp

मनासा। (राजेश कुमार)मनासा बस स्टैंड स्थित पान की गुमटी में आग वाले आरोपीगण 01. नीरज पिता गोपाल रावत निवासी जुनासाथ मोहल्ला मनासा,02. किशोर पिता सरदार सिंह रावत निवासी जुनासाथ मोहल्ला मनासा को श्रीमान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय मनासा द्वारा दिनांक 25/06/2025 को पारित निर्णय में सबूतों व गवाहों के अभाव मे बरी किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी सूरजमल पिता नंदलाल तम्बोली निवासी अहिल्यापुरा मनासा ने पुलिस थाना मनासा पर उपस्थित होकर बताया की मैं उक्त पते पर रहता हूँ,तथा मनासा बस स्टैंड पर मेरी पान व चाय की लकड़ी की गुमटी हैं व मेरे घर पर भी किराने की दुकान है।दिनाँक 01.05.2020 को रात्रि करीब 11 बजे मैं घर पर था तभी नीरज पिता गोपाल रावत निवासी जुनासाथ मोहल्ला मनासा,किशोर पिता सरदार सिंह रावत निवासी जुनासाथ मोहल्ला मनासा मेरी दुकान पर आए और बोले कि हमे सामान देदो मेने कहा कि दुकान बंद है अभी नही दूंगा तो दोनों बोले कि हम तेरी बस स्टैंड स्थित गुमटी में आग लगा देंगे ऐसा बोलकर वहां से चले गये, मुझे शंका होने पर मैं ओर मेरा भतीजा तेजकरण दोनों रात्रि करीब 11.30 बजे गुमटी देखने बस स्टेंड आये तो देखा कि मेरी गुमटी में आग लगी हुई है व नीरज व किशोर गुमटी के पास से हमे देखकर वहा से भाग गये।फिर फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को बुजाया।आग लगने से मेरी गुमटी में रखा फ्रिज, शेम्पू,साबुन,पान मसाला, पानी की बोतले,अगरबत्ती आदि जल गये जिससे मुझे करीब 02 लाख का नुकसान हुआ है। उक्त फ़रियफी की रिपोर्ट पर से मनासा पुलिस द्वारा आरोपीगण नीरज पिता गोपाल रावत निवासी जुनासाथ मोहल्ला मनासा,किशोर पिता सरदार सिंह रावत निवासी जुनासाथ मोहल्ला मनासा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 190/2020 दर्ज कर आरोपीगण के खिलाफ भा.द.वी. की धारा 435,436 के तहत मुकदमा दर्ज कर श्रीमान द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय मनासा के सम्मुख अभियोग पत्र दाखिल किया गया। जिस पर से अभियोजन द्वारा उक्त प्रकरण में करीब 10 साक्षियों का परीक्षण करवाया गया परंतु आरोपीगण नीरज पिता गोपाल रावत निवासी जुनासाथ मोहल्ला मनासा,किशोर पिता सरदार सिंह रावत निवासी जुनासाथ मोहल्ला मनासा खिलाफ़ पर्याप्त सबूत नही होने के कारण श्रीमान द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय मनासा श्री आशुतोष यादव साहब द्वारा अपने निर्णय में आरोपीगण को दोषमुक्त किया गया।आरोपीगण की ओर से सफल पैरवी अधिवक्ता श्री रामप्रसाद कसेरा,श्री रिंकू कसेरा,श्री अर्जुन बारेठ,श्री दिपेश कुमार प्रजापति द्वारा की गई।


नीमच मे वैष्णव बैरागी निस्वार्थ सेवा संस्थान की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन आंतरी माताजी के नरेन्द्र रामावत को बनाया गया जिलाध्यक्ष
15-06-2025 WhatsApp


नीमच l रविवार दिनांक 15 जून 2025 को नीमच में जयसिंहपुरा रोड स्थित शिव घाट मंदिर पर नीमच जिले के वैष्णव बैरागी समाज के समाज बंधु एकत्रित हुए l सर्वप्रथम सभी एकत्रित समाज बंधुओ का परिचय कराया गया l उसके बाद समाज बंधुओ द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किए गए l बैठक में 10वीं एवं 12वीं में 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों के प्रतिभा सम्मान पर चर्चा हुई जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह जुलाई के प्रथम सप्ताह की 6 तारीख को किया जाना निश्चित हुआ l जिस तरह एक बारात को दूल्हे की आवश्यकता होती है इस तरह समाज के किसी संगठन को अध्यक्ष की आवश्यकता होती है कई वर्षों से बिना अध्यक्ष के चल रहे हैं वैष्णव बैरागी निस्वार्थ सेवा संगठन के लिए आज अध्यक्ष पद की घोषणा की गई जिला अध्यक्ष पद के लिए में आंतरी माताजी के नरेंद्र रामावत जिम्मेदारी दी गई *जिला*संरक्षक** श्री ओमप्रकाश जी बैरागी मोडी माताजी, श्री शिवप्रकाश जी बैरागी कनेरा, श्री मुकेश जी बैरागी कानका, श्री नरसिंह जी बैरागी बेलारी, श्री दीनबंधु जी बैरागी बरथुन, श्री महेश जी बैरागी पड़दा, श्री सत्यनारायण जी बैरागी (रानपुर), श्री राकेश जी बैरागी पूर्व नपाध्यक्ष अठाना *जिला उपाध्यक्ष* श्री दिनेश जी बैरागी राणपुर, श्री दिनेश जी बैरागी नीमच(स्वदेश रेडियो), श्री डॉ दिनेश जी अग्रावत नीमच, श्री पप्पूजी बैरागी खेतपालिया, श्री राजू दास जी बैरागी दारू, श्री अशोक जी बैरागी सरवानिया महाराज, श्री अर्जुन जी बैरागी जयसिंहपुरा, श्री महेश जी बैरागी पत्रकार नीमच ( जीरण वाले), श्रीमती गायत्री जी बैरागी गुर्जर खेड़ी सांखला * *जिला सचिव*श्री फूलचंद बैरागी तलाऊ *जिला सह सचिव* श्री सुधीर जी निमावत रामनगर *जिलाकोषाध्यक्ष* श्री डॉ देवकिशन जी बैरागी नलखेड़ा *जिलामीडिया प्रभारी* श्री धीरज जी बैरागी जीरण, भानुप्रिया बैरागी नीमच *जिला प्रवक्ता* वर्षा जी बैरागी हरवार *जिला*महासचिव** श्री मुकेश जी बैरागी अठाना, श्री घनश्याम जी बैरागी बगाना *जिला मंत्री* श्री दुर्गाशंकर जी बैरागी तारापुर , श्री विजय जी बैरागी नीमच बलवंत दास जी बैरागी जयसिंह पूरी एवं कार्यकारिणी सदस्य सुनील बैरागी मानसा, मन्ना दास खड़ावदा, संजय बैरागी नीमच, गोपाल दास अठाना, मनोहर दास केसरपुरा, जगदीश दास बैरागी, देवेंद्र बैरागी उमेदपुरा, ओम प्रकाश बैरागी अठाना, जितेन बैरागी जीरन, गोपाल दास बैरागी, ओमप्रकाश बैरागी रतनगढ़, अनिल बैरागी आलोरी गर डोडा, पूरण दास बैरागी जयसिंहपुर, घनश्याम बैरागी इंदिरा नगर, दिनेश बैरागी दारू, मनोज बैरागी जवासा, गोवर्धन दास बैरागी, जयसिंहपुर ईश्वर दास बैरागी जयसिंहपुर, त्रिलोक दास बैरागी जीरन, मोहन दास वैष्णव, अशोक दास जयसिंहपुर, शुभम बैरागी जयसिंहपुर, गोपाल दास बैरागी कानाखेड़ा महिला कार्यकारिणी सदस्य राधा बैरागी नीमच, मंजू बैरागी अठाना, घिसी भाई बराबड़िया, पार्वती बाई जयसिंहपुर, मंजू बैरागी बघाना,सुशीला बाई जयसिंहपुर, बसंती बाई जयसिंहपुरा, वर्षा बैरागी जयसिंहपुरा को बनाया गया l कार्यक्रम पश्चात भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया l


डीटीडीसी सीपीएल 2025 में रामपुरा ब्रांच को o२ कैटेगरी में मिला प्रथम स्थान, ब्रांच ओनर अभिषेक गुप्ता ने किया पूरे भारत में नाम रोशन
03-05-2025 WhatsApp


बेंगलुरु: डीटीडीसी के वार्षिक महोत्सव Expresso 2025 का आयोजन 2 मई को बेंगलुरु में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में CPL 2025 (Channel Premier League) के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें ओ2 कैटेगरी के तहत रामपुरा ब्रांच को पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रामपुरा ब्रांच की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय ब्रांच ओनर अभिषेक गुप्ता को जाता है, जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और टीम भावना के दम पर न केवल अपनी ब्रांच को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि पूरे देश में रामपुरा का नाम गौरवान्वित किया। इस विशेष अवसर पर डीटीडीसी के सीएमडी सुभाशीष चक्रवर्ती, सीईओ अभिषेक चक्रवर्ती, ब्रांड एम्बेसडर और भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली, एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामपुरा ब्रांच को ट्रॉफी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


पक्षियों का जीवन बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाउण्डेशन बाट रही परिंडे
27-04-2025 WhatsApp


रामपुरा।(राजेश कुमार) भीषण गर्मी में पक्षी तथा जीव जंतु पानी की तलाश करते हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराए ताकि। उनके जीवन की रक्षा हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर मध्य प्रदेश की संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा बेजुबान पशु पक्षियों को भोजन पानी उपलब्ध कराने के लिए 21हजार सकाेरे जल पात्र लगाती है।। आज संस्था द्वारा नीमच जिले के रामपुरा में 500साै सकाेरे आम लोगों में निःशुल्क वितरित किए। एवं सार्वजनिक प्रशासनिक जगह पर लगाए गए।। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार द्वारा हरि झंडी दिखाकर की गई।। वहीं लालबाग चौक से सरकारी अस्पताल तक हर दुकान पर सकाेरे वितरण किए। वहीं सरकारी अस्पताल, नवोदय विद्यालय, पीजी कॉलेज, आईटीआई, पुलिस थाना में परिंडे लगाएं गए।। एवं प्रतिदिन पानी डालने का संकल्प लिया।। उक्त कार्यक्रम में संस्था के रामपुरा टीम इकाई के पदाधिकारी पंकज बामनिया, सूरज धनगर, अरविंद दांगी, विष्णु मालवीय, आयुषी अरोड़ा, सफलता मुजावदिया, शिल्पा सेठीया, शिवानी मुजावदिया, अंतिम सेन, नेहा सुथार, प्रेरणा सुथार, दीपांशु झा, हेमंत मेघवाल,पवन सोलंकी, यशवंत रेगर, प्रहलाद, अरुण आदी बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं आम लोग मौजूद रहे।।


शाजापुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नीमच के छात्रों ने दिखाया दम
21-04-2025 WhatsApp


नीमच। जहाँ बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी भी कठिन प्रश्नों को हल करने के लिए घंटों की मेहनत और तैयारी करते हैं, वहीं आर्यन वैदिक मैथ्स के प्रतिभाशाली छात्रों ने 20 मिनट में 60 जटिल गणितीय प्रश्नों को हल कर सभी को चौंका दिया। ये विद्यार्थी न केवल समय सीमा में प्रश्नों के उत्तर देने में सफल रहे, बल्कि अपनी सटीकता और गति से "चैंपियन ऑफ चैंपियन" जैसे खिताब भी अपने नाम किए। विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल, शाजापुर में रविवार 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आर्यन वैदिक मैथ्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें नीमच से 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अलजेब्रा, ज्योमेट्री और अर्थमैटिक के कुल 60 कठिन प्रश्न हल करने के लिए मात्र 20 मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिता शुरू होते ही बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ प्रश्नों को हल करना प्रारंभ किया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर प्रस्तुत किए, जो उनकी गहन तैयारी और तीव्र मानसिक क्षमता का प्रमाण है। इनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर स्तुति अग्रवाल ने "चैंपियन ऑफ चैंपियन" का खिताब अपने नाम किया, वहीं दिव्यांशी गर्ग को चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अन्य विजेताओं में — प्रथम रनरअप: जान्हवी मंडोवरा, तृतीय रनरअप: रुचिर सिंहल, चतुर्थ रनरअप: अर्नव सिंहल इसके अतिरिक्त मेरिट सूची में चयनित छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें शामिल हैं: यशिता पारीक, आदित्य साहनी, मयंक शर्मा, अनुज गोपावत, आराध्या पारीक, श्रेयांशी अग्रवाल, समीक्षा कोठारी और कृतिका विशिनदसानी। नीमच फ्रेंचाइजी की प्रमुख पायल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने जिस आत्मविश्वास और तीव्रता के साथ यह प्रदर्शन किया, वह निश्चित ही प्रेरणादायक है। यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और वैदिक मैथ्स पद्धति की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।


औषधीय वनस्पति की राजधानी नीमच- मंदसौर को चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
20-04-2025 WhatsApp


नीमच। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जारी विकास प्रक्रिया से मध्यप्रदेश का परिदृश्य निरंतर बदल रहा है। स्कूल शिक्षा हो, पर्यटन हो या औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार सभी क्षेत्रों में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। सभी जिलों में विकास और जनकल्याण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण विद्यमान है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव नीमच जिले के रामपुरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरुद्ध मारू, दिलीप सिंह परिहार,हरदीप सिंह डंग पूर्व विधायक मंदसौर यशपालसिह सिसोदिया, घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा भी मंचासीन थे। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के रामपुरा कार्यक्रम स्‍थल पर वृहद प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्‍यमंत्री ने विभिन्‍न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के स्‍टॉल पर जाकर, अतिथियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, नीमच नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपडा, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, महेंद्र भटनागर,पवन पाटीदार, हेमंत हरित एवं अन्य जनप्रतिनिधि, मनासा क्षेत्र की तीनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष, हितग्राही एवं विशाल जन समुदाय उपस्थित था।


स्वागत अभिनन्दन
20-04-2025 WhatsApp



मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव 20 अप्रेल 2025 को नीमच जिले के जावद, रामपुरा बस्‍सी ब्‍लॉक में आयोजित विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
19-04-2025 WhatsApp


नीमच।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव 20 अप्रेल 2025 को प्रात: 11 बजे राजगढ़ जिले के ग्राम कच्‍छीखेडी हेलीपेड से हेलीकाप्‍टर द्वारा प्रस्‍थान कर, प्रात: 11.40 बजे जावद आएंगे और स्‍थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्‍टर से दोपहर 1.30 बजे रामपुरा पहुच कर, स्‍थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव दोपहर 1.15 बजे रामपुरा हेलीपेड से प्रस्‍थान कर, दोपहर 1.30 बजे गांव बस्‍सी ब्‍लॉक तहसील रामपुरा पहुच कर, चीता प्रोजेक्‍ट के शुभारंभ कार्यक्रम एवं गांधी सागर अभ्‍यारण में आयोजित स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री शाम 4.45 बजे बस्‍सी से हेलीकाप्‍टर द्वारा प्रस्‍थान कर शाम 5 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंचेगे और शाम 5.10 बजे नीमच हवाई पट्टी से वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे।


स्वागत वंदन अभिनन्दन
19-04-2025 WhatsApp



रामपुरा को मिली पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी सौगात, कल सीएम मोहन यादव करेंगे चिता प्रोजेक्ट का शुभारम्भ, होंगे कई लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम,
19-04-2025 WhatsApp


मनासा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 अप्रैल रविवार को जिले की मनासा विधानसभा के रामपुरा व खिमला ब्लाक पहुचेंगे। रामपुरा में शंखोद्वार मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित करेंगे, उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू ने बताया कि मुख्यमंत्री के मनासा विधानसभा में आगमन को लेकर सारी तैयारीयां पुर्ण कर ली गई है। हेलीपेड व रामपुरा में होने वाले कार्यक्रम स्थल को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 20 अप्रेल को हेलीकॉप्टर से जावद पहुंचकर सीएम राइज स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। साथ ही नवीन उद्योगों एवं विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। जावद में कार्यक्रम के पश्चात हेलीकॉप्टर से रामपुरा के मेला ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधायक मारु ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री व रामपुरा के लाल जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, बंशीलाल गुर्जर, एवं नीमच, मंदसौर जिले के विधायक एवं जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। चिता प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ - विधायक मारू ने बताया कि मुख्यमंत्री जी रामपुरा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यो एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के पश्चात जल गंगा अभियान के तहत बावड़ी की सफाई करेंगे। खिमला में चीता प्रोजेक्ट के तहत निर्मित गांधी सागर अभ्यारण के बाड़े में दो चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दो दिन पुर्व जिले के अधिकारीयों के साथ खिमला में चीता प्रोजेक्ट के बाड़े के मुख्य द्वार के सामने हेलीपैड निर्माण, बाड़े में बैरिकेडिंग, वायर फेंसिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण एवं चीते छोड़ने के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश अधिकारीयों को दिए। साथ ही रामपुरा में कार्यक्रम स्थल हेलीपैड, मंच स्थल, पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। *सीएम राइज स्कुल का करेंगे लोकार्पण-* मुख्यमंत्री डा. यादव जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पुजन व लोकार्पण करेंगे। इसमें मनासा व जावद में बने नवीन सीएम राइज स्कुल, मनासा का आईटीआई भवन, कुकडेश्वर का तहसील भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का लोकार्पण, नीमच में भाटखेडा से कनावटी तक बनने वाली फॉर लेन सड़क का भूमि पुजन सहित अन्य छोटे बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


स्वागत अभिनंदन
19-04-2025 WhatsApp



स्वागत अभिनन्दन
19-04-2025 WhatsApp


रामपुरा में शुरू हो रहे चीता प्रोजेक्ट के तहत अफ्रीकन चीते अब हमारे क्षेत्र में भी दिखाई देंगे। इस खास मौके पर मध्यप्रदेश के यशस्वी *मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव* तथा *उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा* रामपुरा पधार रहे हैं और अफ्रीकन चीते को बाड़े में छोड़कर इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की शुरुआत करेगे।


डॉ मोहन यादव रामपुरा मे देगे बडी सौगात,कार्यक्रम को लेकर विधायक मारू सहित प्रशानिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
18-04-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने रामपुरा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 20 अप्रैल को रामपुरा आगमन को लेकर कार्यक्रम के मद्देनज़र कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम से संबंधित समस्त तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर हिंमाशु चंद्रा,एस पी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं। वही जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया,एसडीएम पवन बारिया,तहसीलदार,नगर परिषद सीएमऔ,रामपुरा थाना प्रभारी,पिडब्लयू विभाग के कर्मचारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


पटेल कँवरलालजी धनगर की स्मृति में आयोजित विशेष शिविर में 70 व्यक्तियों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्में प्रदान किये गए
15-04-2025 WhatsApp


नीमच । ( नप्र ) प्रदेश के अग्रणी नेत्र चिकित्सालय गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञों और सहायक स्टॉफ के दल ने नीमच जिले के ग्राम दुदरसी में पटेल कँवरलालजी धनगर की स्मृति में आयोजित निःशुल्क नेत्र रोग परीक्षण एवं निदान शिविर में 154 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार उपचार तथा नेत्र रोगों से बचाव के उपायों से अवगत कराया । नेत्रालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम दुदरसी क्षेत्र के रहवासियो की आँखों के परीक्षण के लिए इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया था । गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों और सहायकों के दल ने 154 व्यक्तियों के नेत्रों की सभी प्रकार की सघन जाँच की और आवश्यकतानुसार उपचार किया । शिविर में नेत्र परीक्षण परिणामों के अनुसार 70 व्यक्तियों को आवश्यक दवाइयां एवं चश्में वितरित किये गए । इसी प्रकार 14 मरीजों को मोतियाबिंद तथा 22 रोगियों को नाखूना के ऑपरेशन एवं 13 को अन्य चिकित्सा के लिए के लिए गोमाबाई नेत्रालय नीमच रैफर किया गया । शिविर के दौरान नेत्र रोगों से बचाव के उपायों , सावधानियों , रोग के बेहतर उपचार तथा नेत्र दान के परोपकारी अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारियां प्रदान की गई । शिविर में नेत्रदान संबंधित जानकारियां प्रदान की गई और नेत्रदान के प्रति जागृत किया गया


पार्टी की नीतियां घर घर तक पहुंचे यहीं गांव चलो - बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य है - विधायक मारू
13-04-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पर चल रहे गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अन्तर्गत शनिवार सुबह 7 बजे क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मनासा में रामतलाई और बालाजी मंदिर पर साफ सफाई अभियान चलाया गया उसके बाद एक रैली के रूप में सभी कार्यकर्ताओं ने वार्ड 15 में भ्रमण किया और जनता को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और बूथ नंबर 68 पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पार्टी के दुपट्टे से सम्मान किया गया इस अवसर पर विधायक मारू ने कहां की भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार की जो योजनाएं और पार्टी की जो नीतियां हैं वो घर घर तक पहुंचे और अधिक से अधिक जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले यहीं भाजपा के गांव चलो बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य है आगे मारू ने बताया कि स्वच्छता,जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति भी हम सब अपनी जिम्मेदारी निभाएं इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी,नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या,पार्षद राजू माली,दशरथ खाटवा,प्रवीण जोनवाल,पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर,पंकज पोरवाल,आशीष सारडा,वीरेंद्र सोनी,पंकज छाबड़ा,अजय चाणक्य,देवेन्द्र ज्योतिषा,धीरज विजयवर्गीय एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थिति थे अतः में आभार मंडल महामंत्री नरेंद्र( बंटी ) सोडानी ने माना।


सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना बघाना की संयुक्त कार्यवाही* *आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा लगाते 04 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों से 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 04 एन्ड्राईड मोबाईल, 03 कीपेड मोबाईल, सेट टॉप बाक्स, 05 हजार नगदी सहित लगभग 01 करोड़ का क्रिकेट हिसाब जप्त
12-04-2025 WhatsApp


नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने संबंधी निर्देष दिये गये है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक निलेष अवस्थी एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा दिनांक 11.04.2025 की रात्रि में नाका नम्बर 04 रजा कालोनी बघाना से आईपीएल 2025 के चेन्नई सुपर किग्ंस एवं कोलकाता नाईट राईडर के क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन आईडी के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा करते हुए 04 आरोपियों को पकड़ा जाकर 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 04 एन्ड्राईड मोबाईल, 03 कीपेड मोबाईल, सेट टॉप बाक्स, 05 हजार नगदी सहित लगभग 01 करोड़ का क्रिकेट हिसाब जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 11.04.25 की रात्रि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नाका नम्बर 04 रजा कालोनी बघाना स्थित मकान में कुछ लोग बैठकर लेपटॉप एवं मोबाईल पर आईपीएल क्रिकेट सट्टा कर रहे है। मूखबीर सूचना पर से निरीक्षक निरीक्षक निलेष अवस्थी एवं प्रआर प्रदीप षिन्दें के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त विशेष टीम द्वारा नाका नम्बर 04 रजा कालोनी बघाना स्थित मकान पर दबिष देते आईपीएल के चेन्नई सुपर किग्ंस एवं कोलकाता नाईट राईडर के मैच पर ऑनलाईन आईडी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट का सट्टा लगाते 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर क्रिकेट सट्टे से संबंधित ईलेक्ट्रानिक उपकरण 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 07 मोबाईल, सेट टॉप बाक्स, 5 हजार रूपयें नगदी सहित लगभग 01 करोड़ का क्रिकेट हिसाब जप्त किये गयें। रेहान उर्फ मोंटी एवं बुरहान उर्फ मोहम्मद से पूछताछ के दौरान आईडी एवं लाईन के माध्यम से लोगो को 10 से 20 गुना अधिक मुनाफे का लालच देकर अवैध लाभ अर्जित करने का प्रलोभन देकर प्रलोभित कर आरोपीगण अवैध तरिके से पैसा कमाते थें। प्रकरण में आईडी एवं लाईन उपलब्ध करवाने वाले एवं कमीषन पर ग्राहक उपलब्ध करवाने वाले 09 लोगो को भी आरोपी बनाया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का 03 दिन का पीआर लिया जाकर प्रकरण से जुडें अन्य लोगो के संबंध में पूछताछ जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* - 1. रेहान उर्फ मोंटी पिता रईस खान उम्र 22 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना 2. बुरहान उर्फ मोहम्मद पिता शकील खान उम्र 28 वर्ष निवासी चन्दन चौक सुतारी मोहल्ला निम्बाहेड़ा 3. अदनान पिता शकील खान उम्र 24 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना 4. अदनान पिता जहीर खान उम्र 28 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना *जप्त मश्रुका* - 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 07 मोबाईल, सेट टॉप बाक्स, 5 हजार रूपयें नगदी सहित लगभग 01 करोड़ का आईपीएल क्रिकेट सट्टा हिसाब एवं सह उपकरण। उक्त कार्य मंे थाना प्रभारी बघाना निलेष अवस्थी, उनि परमानंद गिरवाल, सउनि कैलाष सौलंकी, प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. ज्ञानचंद यादव, प्रआर. आदित्य गौड़, आर. लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आर. मनीष माली, आर. अजातषत्रु, आर. राहुल चन्देल की सराहनीय भूमिका रही।


नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया उत्कृष्ट विद्यालय के सामने सड़क कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिये निर्देश --- क्षेत्र वासियों ने किया नपा अध्यक्ष का सम्मान
10-04-2025 WhatsApp

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा नपा अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीl श्रीमती चोपड़ा ने 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित 400 मीटर लंबी व सवा 6 मीटर चौड़ी सड़क का निरीक्षण करने के साथ ही ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए l इस दौरान नपा सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी, वार्ड पार्षद भारत सिंह अहीर, नपा इंजीनियर अंबालाल मेघवाल , अब्दुल नईम, पत्रकार विवेक खंडेलवाल व बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक भी नपा अध्यक्ष के साथ थे। विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने किया नपाअध्यक्ष का सम्मान - वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने वाले मार्ग की सड़क का कार्य होने पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का केसरिया दुपट्टा एवं मोतियों की माला से सम्मान किया l इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के अनिल व्यास, अरविंद वर्मा, नीरज गुप्ता, अंतिमबाला भंसाली तथा क्षेत्र में निवासरत कृषि अधिकारी भगवान सिंह अर्गल, संग्राम सिंह चाहर, प्रकाश रावल, पुष्कर नागदा, ज्ञानेंद्र लल्ला, कपिल जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे l इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर का विकास करना एवं जनता की समस्याओं का निदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है l जब भी हम कोई अच्छा कार्य करते हैं तो हमारे मन को काफी सुकून महसूस होता हैl श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि इस सड़क निर्माण से स्कूल के छात्र-छात्राओं और क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा होगी एवं नागरिकों को गंदगी से निजात मिलेगी l


नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया उत्कृष्ट विद्यालय के सामने सड़क कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिये निर्देश --- क्षेत्र वासियों ने किया नपा अध्यक्ष का सम्मान
10-04-2025 WhatsApp

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा नपा अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीl श्रीमती चोपड़ा ने 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित 400 मीटर लंबी व सवा 6 मीटर चौड़ी सड़क का निरीक्षण करने के साथ ही ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए l इस दौरान नपा सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी, वार्ड पार्षद भारत सिंह अहीर, नपा इंजीनियर अंबालाल मेघवाल , अब्दुल नईम, पत्रकार विवेक खंडेलवाल व बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक भी नपा अध्यक्ष के साथ थे। विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने किया नपाअध्यक्ष का सम्मान - वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने वाले मार्ग की सड़क का कार्य होने पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का केसरिया दुपट्टा एवं मोतियों की माला से सम्मान किया l इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के अनिल व्यास, अरविंद वर्मा, नीरज गुप्ता, अंतिमबाला भंसाली तथा क्षेत्र में निवासरत कृषि अधिकारी भगवान सिंह अर्गल, संग्राम सिंह चाहर, प्रकाश रावल, पुष्कर नागदा, ज्ञानेंद्र लल्ला, कपिल जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे l इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर का विकास करना एवं जनता की समस्याओं का निदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है l जब भी हम कोई अच्छा कार्य करते हैं तो हमारे मन को काफी सुकून महसूस होता हैl श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि इस सड़क निर्माण से स्कूल के छात्र-छात्राओं और क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा होगी एवं नागरिकों को गंदगी से निजात मिलेगी l


नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया उत्कृष्ट विद्यालय के सामने सड़क कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिये निर्देश --- क्षेत्र वासियों ने किया नपा अध्यक्ष का सम्मान
10-04-2025 WhatsApp

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा नपा अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीl श्रीमती चोपड़ा ने 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित 400 मीटर लंबी व सवा 6 मीटर चौड़ी सड़क का निरीक्षण करने के साथ ही ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए l इस दौरान नपा सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी, वार्ड पार्षद भारत सिंह अहीर, नपा इंजीनियर अंबालाल मेघवाल , अब्दुल नईम, पत्रकार विवेक खंडेलवाल व बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक भी नपा अध्यक्ष के साथ थे। विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने किया नपाअध्यक्ष का सम्मान - वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने वाले मार्ग की सड़क का कार्य होने पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का केसरिया दुपट्टा एवं मोतियों की माला से सम्मान किया l इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के अनिल व्यास, अरविंद वर्मा, नीरज गुप्ता, अंतिमबाला भंसाली तथा क्षेत्र में निवासरत कृषि अधिकारी भगवान सिंह अर्गल, संग्राम सिंह चाहर, प्रकाश रावल, पुष्कर नागदा, ज्ञानेंद्र लल्ला, कपिल जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे l इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर का विकास करना एवं जनता की समस्याओं का निदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है l जब भी हम कोई अच्छा कार्य करते हैं तो हमारे मन को काफी सुकून महसूस होता हैl श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि इस सड़क निर्माण से स्कूल के छात्र-छात्राओं और क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा होगी एवं नागरिकों को गंदगी से निजात मिलेगी l


नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया उत्कृष्ट विद्यालय के सामने सड़क कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिये निर्देश --- क्षेत्र वासियों ने किया नपा अध्यक्ष का सम्मान
10-04-2025 WhatsApp


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा नपा अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीl श्रीमती चोपड़ा ने 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित 400 मीटर लंबी व सवा 6 मीटर चौड़ी सड़क का निरीक्षण करने के साथ ही ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए l इस दौरान नपा सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी, वार्ड पार्षद भारत सिंह अहीर, नपा इंजीनियर अंबालाल मेघवाल , अब्दुल नईम, पत्रकार विवेक खंडेलवाल व बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक भी नपा अध्यक्ष के साथ थे। विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने किया नपाअध्यक्ष का सम्मान - वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने वाले मार्ग की सड़क का कार्य होने पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का केसरिया दुपट्टा एवं मोतियों की माला से सम्मान किया l इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के अनिल व्यास, अरविंद वर्मा, नीरज गुप्ता, अंतिमबाला भंसाली तथा क्षेत्र में निवासरत कृषि अधिकारी भगवान सिंह अर्गल, संग्राम सिंह चाहर, प्रकाश रावल, पुष्कर नागदा, ज्ञानेंद्र लल्ला, कपिल जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे l इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर का विकास करना एवं जनता की समस्याओं का निदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है l जब भी हम कोई अच्छा कार्य करते हैं तो हमारे मन को काफी सुकून महसूस होता हैl श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि इस सड़क निर्माण से स्कूल के छात्र-छात्राओं और क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा होगी एवं नागरिकों को गंदगी से निजात मिलेगी l


नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया उत्कृष्ट विद्यालय के सामने सड़क कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिये निर्देश --- क्षेत्र वासियों ने किया नपा अध्यक्ष का सम्मान
10-04-2025 WhatsApp


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा नपा अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीl श्रीमती चोपड़ा ने 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित 400 मीटर लंबी व सवा 6 मीटर चौड़ी सड़क का निरीक्षण करने के साथ ही ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए l इस दौरान नपा सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी, वार्ड पार्षद भारत सिंह अहीर, नपा इंजीनियर अंबालाल मेघवाल , अब्दुल नईम, पत्रकार विवेक खंडेलवाल व बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक भी नपा अध्यक्ष के साथ थे। विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने किया नपाअध्यक्ष का सम्मान - वार्ड क्रमांक 11 में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने वाले मार्ग की सड़क का कार्य होने पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों ने नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का केसरिया दुपट्टा एवं मोतियों की माला से सम्मान किया l इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के अनिल व्यास, अरविंद वर्मा, नीरज गुप्ता, अंतिमबाला भंसाली तथा क्षेत्र में निवासरत कृषि अधिकारी भगवान सिंह अर्गल, संग्राम सिंह चाहर, प्रकाश रावल, पुष्कर नागदा, ज्ञानेंद्र लल्ला, कपिल जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे l इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर का विकास करना एवं जनता की समस्याओं का निदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है l जब भी हम कोई अच्छा कार्य करते हैं तो हमारे मन को काफी सुकून महसूस होता हैl श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि इस सड़क निर्माण से स्कूल के छात्र-छात्राओं और क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा होगी एवं नागरिकों को गंदगी से निजात मिलेगी l


ग्राम ढाकनी में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न
10-04-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशीष बोराना के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष ) ग्राम पंचायत ढाकनी पर होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ हैनिमैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ डॉ हैनिमैन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।शिविर में डॉ भरत कुमार पाटीदार और श्याम लाल मालवीय द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।साथ ही चिकित्सा शिविर में आने वाले लोगो को योग, आहार, स्वास्थ्य आदि की जानकारी दी गई।


संस्था द्वारा तप्ती धुप में नंगे पैर घूमते बच्चों को राहत पहुंचाने चप्पल वितरित की।
06-04-2025 WhatsApp


नीमच। सामाजिक सेवा के तहत भव्य भानु सोशल वेळफेयर फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए गरीब व जरूरतमंद बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से चप्पल व बिस्किट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम अटल बस्ती, दशहरा मैदान, क्रमांक2 मैदान व चोकन्ना बालाजी स्थित बस्ती में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में बच्चों ने इसका लाभ उठाया। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि तेज गर्मी में नंगे पैर चलने वाले बच्चों को देखकर यह निर्णय लिया गया कि उन्हें चप्पल वितरित की जाए, जिससे वे सुरक्षित और आरामदायक ढंग से चल सकें। साथ ही, बच्चों को पोषण के उद्देश्य से बिस्किट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी दिखाई और संस्थान की इस पहल की खूब सराहना की। संस्था के सदस्यों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य करती रहेगी और जरूरतमंदों की सहायता करते रहेगे। उक्त अवसर पर संस्था के सदस्य भानुप्रिया बैरागी,हेमंत रावल, दीपक शर्मा,सत्यनारायण रावत, अनुष्का नरेला व पुष्पांजलि चौरसिया उपस्थित रहे।


मनासा सीएम राइज स्कूल प्रदेश के टॉप 10 में शामिल,मनाया प्रवेश उत्सव
01-04-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित सीएम राइज स्कूल योजना के तहत मनासा सीएम राइज स्कूल ने प्रदेश के शीर्ष 10 स्कूलों में स्थान प्राप्त किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आज प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारू ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का उद्बोधन:विधायक मारू ने कहा,"शिक्षा ही वह आधार है जो हमारे देश और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मनासा सीएम राइज स्कूल का प्रदेश के शीर्ष 10 स्कूलों में स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस विद्यालय का 100% परीक्षा परिणाम यह दर्शाता है कि यहां के शिक्षक एवं स्टाफ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।"उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा,"आप सभी विद्यार्थी हमारे भविष्य के निर्माता हैं। कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम शिक्षा के क्षेत्र में मनासा का नाम और ऊँचा करेंगे।"विद्यालय व्यवस्थाओं को लेकर विधायक ने कहा,"सरकार शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएम राइज स्कूलों में उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएँ और पुस्तकालय जैसी सुविधाएँ दी जा रही हैं। यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करने की जरूरत होगी, तो मैं व्यक्तिगत रूप से इसमें सहयोग करूंगा।"प्राचार्य और स्टाफ को बधाई दी।विधायक मारू ने प्राचार्य बी.एल. बसेर और पूरे विद्यालय स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उनके प्रयासों से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा नीतियों की भी सराहना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक,स्थानीय गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


विधायक मारु की उपस्थिति में ग्राम पंचायत जन्नौद में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम संपन्न
31-03-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) ग्राम पंचायत जंनोद में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर एक नए प्रशिक्षण सत्र का भी शुभारंभ किया गया, जहां महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच दिलखुश माणक अहिरवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं, जिनका चयन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिल्ली में सम्मानित होने के लिए हुआ। सरपंच द्वारा पंचायत में रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी सभी ने सराहना की। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर,नगर पंचायत रामपुरा के विधायक प्रतिनिधि दीपक मरच्या सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद उलफितर का त्यौहार
31-03-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार)नगर मे ईद उल फितर बडी धुमधाम से मनाई गयी । सुबह 8 बजे जुनासाथ स्थित अंजुमन से ईद का जलसा नगर मे निकला जो बस स्टेण्ड होते हुए। नीमच रोड स्थित ईदगाह पहुचा । वहां जामा मस्जिद के इमाम कामिल राजा ने नमाज अदा कराई। और सभी मुस्लिम समुदाय के लोगो ने मिलकर एक दुसरे को बधाई दी व देश मे अमन चैन, सुख शाँति की दुआ की गयी। कारगिल चौराहे पर मुस्लिम समाज ने एस डी एम पवन बारिया, तहसीलदार मुकेश निगम, कस्बा पटवारी कमलसिंह, थाना, एसडीऔपी विमलेश उइके, प्रभारी शिव रघुवंशी सहित कर्मचारियों का स्वागत किया गया।


गायत्री शक्ति पीठ पर पूजा अर्चना कर हुआ यज्ञ संपन्न
31-03-2025 WhatsApp


मनासा।(राजेश कुमार) गायत्री शक्तिपीठ पर रविवार को प्रातः 9 बजे हिंदू नव वर्ष 2082 चैत्रीय नवरात्रि प्रतिपदा का पर्व मां गायत्री की पूजा अर्चना एवं यज्ञ देवता को भावपूर्ण आहुतियां प्रदान कर मनाया गया। नीम पत्ती एवं मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। यज्ञ देवता की पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामनाएं की गई। सभी परिजनों को गायत्री परिवार की ओर से नव वर्ष की मंगल कामनाएं दी गई। प्रातः हवन में परिजनों द्वारा यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की गई। इस अवसर पर बडी संख्या मे मंदिर में महिलाओं व पुरुषों ने यज्ञ में आहूति देकर नगर व क्षेत्र की सुख समृद्धि, खुशहाली की काँमना की गयी ।


कॉपी राईट - 2026


Bhanu Priya Bairagi - 9329165811